spot_img

18 दिसंबर का राशिफल:नौकरी और बिजनेस में कर्क राशि के लोगों का प्रभाव बढ़ेगा और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है रुका हुआ पैसा

Must Read

18 दिसंबर, रविवार के ग्रह-नक्षत्र शोभन और मानस नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस में कर्क राशि वालों का प्रभाव बढ़ेगा। कोई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कन्या राशि के बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है। कुंभ राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस राशि के लोग नुकसान से भी बचे रहेंगे। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- किस्मत का साथ मिलेगा। समय का सम्मान करें। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय व्यतीत करने से खुद को भी भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।
नेगेटिव- कहीं भी निवेश करने या किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। जिद और जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने में पड़ सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिसकी वजह से मन कुछ व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में मेहनत ज्यादा रहेगी। लेकिन नतीजे कम मिलेंगे। जल्दी कामयाब होने के लिए गलत रास्ता न चुनें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में आपसी सामंजस्य की कमी के कारण दिक्कतें रहेंगी।
लव- विवाहित जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंध में किसी वजह से तकरार उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य- कभी-कभी तनाव अथवा डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस होगी। बेहतर होगा कि अपने मन की बातों को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से जरूर शेयर करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- लाभदायक ग्रह गोचर है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। किसी नई योजना को क्रियान्वित करने में भरपूर मेहनत करें। सफलता भी हासिल होगी।
नेगेटिव- स्वभाव में सौम्यता और मधुरता बनाकर रखें। कभी-कभी आपका छोटी-छोटी बातों पर खींझ जाना घर के वातावरण को खराब कर देता है। इसलिए अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। ध्यान रखें कि माता-पिता के समान किसी भी व्यक्ति के सम्मान को ठेस ना पहुंचे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें। जोखिम भरे कामों में बहुत पैसा और समय बरबाद न करें। आसपास के व्यापारियों से चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल होगी।
लव- संबंधियों के आगमन से घर में खुशनुमा माहौल बनेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के प्रति आकर्षण में ना फंसे।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- अचानक कुछ चुनौतियां आ सकती हैं लेकिन आपकी सकारात्मक सोच आपको समाधान निकालने की भी ताकत देगी। खास लोगों के संपर्क में आने से आप में और बेहतर सीखने और करने की इच्छा शक्ति जागेगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह की उधारी संबंधी लेनदेन ना करें। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त ही रखें। मन की शांति के लिए किसी एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत मेहनत की जरूरत है। समान विचारधारा के लोगों से मुलाकात होने से नई जानकारी मिलेगी। साथ काम करने वालों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। जिसका असर बिजनेस पर पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित असमंजस रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- आज आपके काम समय पर पूरे होते जाएंगे। दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को भी दूर कर देगी। अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। घर में मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन परेशान रहेगा। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाएं। वाहन अथवा कोई भी मशीनरी उपकरण बहुत ही ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें। चोट लग सकती हैं। खर्चों की अधिकता पर अंकुश लगाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और दबदबा रहेगा। कोई जिम्मेदारी आप पर आ सकती हैं। आप इसे बखूबी निभा लेंगे। विरोधियों की हर गतिविधि पर नजर रखना जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा निवेश न करें।
लव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर परिवार के साथ भी जरूर व्यतीत करें। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- आज आपका कोई रुका हुआ काम सफलतापूर्वक संपन्न हो सकता है। घर की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आप कुछ सकारात्मक बदलाव लाने पर भी विचार करेंगे। युवाओं को करियर से संबंधित कोई नया अवसर मिले तो तुरंत उस पर कार्य करें।
नेगेटिव- इस समय आर्थिक मामलों में बहुत ही सूझबूझ और सोच-विचारकर निर्णय लेने की जरूरत है। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। विवादित मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएं। कोई भी नया काम शुरू करते समय उससे संबंधित पूरी तहकीकात अवश्य करें।
व्यवसाय- बिजनेस में और सुधार लाने की जरूरत है। कोई भी डील करते वक्त चौकन्ना रहें। लापरवाही या गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आज नया काम शुरू न करें।
लव- घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवस्थित और संयमित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- आज कुछ बेहतर करने की उमंग व जोश रहेगा और आप कामयाब होंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक सुदृढ़ स्थिति में आएगा। पारिवारिक लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा।
नेगेटिव- किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम ना मिलने से तनाव की स्थिति में रहेंगे। यह समय धैर्य और संयम रखने का है।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। कुछ समय मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। इससे नई-नई बातों की जानकारी हासिल होगी। ऑफिस के काम से किसी ट्यूर पर भी जाना पड़ सकता है। जो कि फायदेमंद भी साबित होगा।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम और तनाव की वजह से घबराहट और थकान की स्थिति रह सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको उचित सफलता हासिल होगी। घर के बड़े लोगों के सानिध्य में आपको अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- अपनी भावनाओं और उदारता जैसे स्वभाव पर काबू रखें। कुछ लोग आपकी इन बातों का फायदा भी उठा सकते हैं। आपकी कोई खास अथवा मूल्यवान वस्तु ना मिलने से टेंशन भी रहेगी। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहे तथा जीवन की वास्तविकता का सामना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में फैसले खुद लें। प्रॉपर्टी डीलिंग और व्हीकल संबंधी बिजनेस की गतिविधियों में सुधार होगा। तुरंत मौके का फायदा उठाएं। लापरवाही बिल्कुल न करें। सरकारी नौकरी वालों को जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के रिश्ते मधुर रहेंगे। परंतु घर में स्त्रियों के बीच कुछ टकराव होने की आशंका है। घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन पर अमल करें।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान की वजह से पाचन शक्ति बिगड़ सकती है। इस समय ज्यादा तले-भुने और गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज ही रखें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आपकी आर्थिक योजना से संबंधित कोई लक्ष्य फलीभूत होने वाला है। इस समय बेहतरीन उपलब्धियां सामने आएगी। किसी संबंधी के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श भी रहेगा। और उसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी तरह का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि फालतू की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। राजनैतिक गतिविधियों में गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ दूरी बनाकर रखना जरूरी है। वरना इस वजह से आपका मान-सम्मान भी प्रभावित होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में एक के बाद एक परेशानियां आती रहेंगी। शांति बनाए रखें। समय अनुसार समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। प्रॉपर्टी संबंधी बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। आय की स्थिति कुछ मध्यम ही रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर की व्यवस्था भी सुकून दायक रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव की वजह से सिर दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ेगी। सकारात्मक बने रहे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह आज किसी वरिष्ठ की मध्यस्थता से शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएगा। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात रोजमर्रा के तनाव भरे माहौल से राहत देगी। दिन अच्छा बीतेगा।
नेगेटिव- यह समय ऊर्जावान तथा चुस्त-दुरुस्त रहने का है। आलस और गुस्से की वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रखेंगे, परंतु आपका कोई नुकसान नहीं होगा। सोच-समझकर पैसा खर्च करें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित किसी भी काम में हर फैसला खुद ही लें। इस समय काम करने के तरीकों में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। दूरदराज के संपर्कों के जरीये बड़ी डील होने की उम्मीद है। इसलिए किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें।
लव- दांपत्य संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। मित्रों से मुलाकात दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित कुछ समस्याएं रह सकती हैं। इसकी मुख्य वजह आपकी असंतुलित दिनचर्या ही है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – पॉजिटिव– जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, वह आज अल्प प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका वर्चस्व रहेगा। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान निकालने में भी जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। ध्यान रखिए की सामाजिक व्यस्तता के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थी सोशल मीडिया तथा व्यर्थ के कार्यों से ध्यान हटाकर पढ़ाई में लगाएं। अनचाही यात्रा को टाल दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कर्मचारियों की किसी हरकत से आपको नुकसान हो सकता है। इस समय बिजनेस संबंधी हर मामले में चौकन्ना रहने की जरूरत है। बदलाव संबंधी कोई फैसला लेने से सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच-विचार जरूर करें।
लव- पति पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर तकरार रहेगी। अपनी पारिवारिक व्यवस्था पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और चिंता का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करवाएं तथा कुछ समय प्राणायाम भी जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- आज का दिन परिवारजनों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में व्यतीत होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और कृपा भी बनी रहेगी। वाहन खरीदने संबंधी योजना बन रही है, तो उस पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति से झगड़ा या वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि फालतू बातों में ध्यान ना देकर अपने काम से ही मतलब रखें। व्यर्थ के कार्यों में खर्चा होने के योग भी प्रबलता से बने हुए हैं। लेकिन भावुकता आपकी कमजोरी है। इस वजह से नुकसान भी हो जाता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। ये भी ध्यान रखें कि कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी सक्रिय हो सकते हैं। जरा सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचाएगी। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
लव- घर का वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन आदि में भी खुशी भरा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- व्यसन तथा नकारात्मक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। वरना इस वजह से आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- थोड़ा सुकून और राहत पाने के लिए अपने रुचि पूर्ण कार्यों में भी समय व्यतीत करें, इससे आपको आत्मिक में मानसिक खुशी मिलेगी। किसी विशेष व्यक्ति के सानिध्य में आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। मुश्किल समय में नजदीकी मित्रों का उचित सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति लापरवाही ना करें। दोपहर बाद कोई अशुभ सूचना मिलने से मन व्यथित रह सकता है। अपना मनोबल गिरने ना दें। वरना आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। वाहन या मशीन से संबंधित उपकरणों का प्रयोग ध्यान पूर्वक करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। ध्यान रखें, जल्दबाजी और ज्यादा उत्साह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। इस समय किसी को भी पैसा उधार न दें वरना आर्थिक समस्या में फंस सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य और प्रयासों से घर में सुखद वातावरण बना रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं।
स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी-जुकाम बुखार जैसी स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज ले तथा व्यायाम और योगा पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सागर को मिलेगा कृत्रिम हाथ, जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,करेंट लगने से काटना पड़ा था एक हाथ, मुख्यमंत्री से साझा की थी अपनी...

Acn18.com/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सागर देवांगन को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में...

More Articles Like This

- Advertisement -