spot_img

11 दिसंबर का राशिफल:कर्क राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है, मेष राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ

Must Read

11 दिसंबर, रविवार के ग्रह-नक्षत्र ब्रह्म और ध्वज नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। कर्क राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है। इनके अलावा मिथुन राशि के लोग पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें। कुंभ राशि के लोग किसी गलती से परेशानी में पड़ सकते हैं। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। दोस्तों के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि गुस्सा व जल्दबाजी करना आपके कार्य को बिगाड़ भी सकता है। किसी के साथ भी बहुत अधिक बहसबाजी में ना पड़े और अपने काम से ही मतलब रखें। सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी अवश्य रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को सीक्रेट रखना जरूरी है। आपकी सूचना लीक हो सकती है। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिलेंगे।
लव- पति-पत्नी में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में संवेदनशील रहना जरूरी है।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित खान-पान और दिनचर्या रखें। घुटनों तथा जोड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- अपने कामों को व्यवस्थित करने और तालमेल बनाकर रखने में कामयाब रहेंगे। निवेश संबंधी मामलों पर भी ध्यान केंद्रित रखें। इस समय आपका कोई व्यक्तिगत मामला किसी के सहयोग से हल हो सकता है।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय बहुत सोच समझ कर ले। अत्यधिक भावुकता भी नुकसानदायक रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों को उनके अपने तरीके से कार्य करने दे तथा उनका सहयोग करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। लापरवाही या गलती की वजह से ऑर्डर रुक जाने से नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कोई नया काम शुरू न करें। स्टाफ की सलाह पर भी गौर करें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी।किसी अविवाहित सदस्य का रिश्ता तय होने की भी संभावना है।
स्वास्थ्य- गैस और अपच की समस्या बढ़ने से परेशान रहेंगे। मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर आपको कोई उपलब्धि प्रदान कर रहा है। अपनी ऊर्जा को सही डायरेक्शन में लगाएं क्योंकि समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी बेहतर होते हैं। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में इगो और गुस्से जैसी गतिविधियों का स्थान ना दे। क्योंकि इसका असर संबंधों को खराब कर सकता है। किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। यह समय अपने निर्णय को तुरंत कार्य रूप में अंजाम देने का है।
व्यवसाय- पिछले कुछ समय से व्यवसायिक स्थल में किए गए बदलाव इस समय कुछ बेहतर परिणाम दे सकते हैं। पैसों के लेनदेन संबंधी काम करते समय सावधानी रखें। सहयोगियों और कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का असर व्यवसायिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
लव- परिवारिक लोगों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- आपको अपनी किसी विशेष योग्यता और काबिलियत के बल पर कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इसलिए समय का सदुपयोग करें। अपने सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों को मजबूत बनाएं। ये संबंध भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। पड़ोसी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। अपनी छवि को धूमिल ना होने दें। फाइनेंस से संबंधित कुछ ना कुछ दिक्कत रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी कामों में फायदा होने के योग हैं। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग व सलाह से कोई रुकी हुई गतिविधि भी शुरू होगी। नौकरी में अपने लक्ष्य को किसी अधिकारी की मदद से हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी प्रयासों से मतलब तक बनी रहेगी। युवा वर्ग को डेटिंग का अवसर मिल सकता है।
स्वास्थ्य- नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है। अपनी सुरक्षा स्वयं करें। मौसम के अनुकूल अपना आहार बिहार रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी और उनके मार्गदर्शन में आप अपनी कार्यप्रणाली और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ किसी विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- अपरिचित लोगो से ज्यादा नज़दीकियां ना बढ़ाएं वरना कोई आपका नाजायज फायदा उठा सकता है। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ ना कुछ व्यवधान आने से मायूसी रहेगी।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर सारे फैसले खुद लें और स्टाफ की गतिविधियों पर भी नजर रखें। दूसरों के दखल से नुकसान हो सकता है। रुका हुआ पैसा वसूलने के लिए दिन अच्छा है।
लव- घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौजमस्ती में पड़कर अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी समस्याओं का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तनाव और चिंता से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों को लेकर गंभीर वार्तालाप रहेगा। और इसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। किसी नजदीकी संबंधी से मुलाकात होने से थकान और व्यस्तता भरी जिंदगी से राहत मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जरूर जाएं।
नेगेटिव- महत्वपूर्ण कार्य दिन के पहले पक्ष में ही पूरा करने का प्रयास करें। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। वाहन खराब होने से आपके दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। खर्च करते समय बजट को भी नजरअंदाज करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- अन्य गतिविधियां में व्यस्तता की वजह से कारोबारी मामलों को नजरअंदाज ना करें। किसी के साथ साझेदारी करने की बात चल रही है, तो उसे गंभीरता से लें। यह साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है। लेन-देन जैसे मामलों में सावधानी बरतें।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन तथा ऑनलाइन शॉपिंग में सुखद समय व्यतीत होगा। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी।
स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहे। तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या शुरू करने से पहले पूरे दिन की कार्यप्रणाली की रूपरेखा बनाले, तो अवश्य ही सफलता मिलेगी। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना और उनका सहयोग करना भी आप को सुकून देगा और साथ ही आध्यात्मिक उन्नति भी होगी।
नेगेटिव- अनावश्यक आज कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे कि जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। क्रोध और जिद जैसी नकारात्मक स्वभाव पर अंकुश लगाएं। इसकी वजह से कई बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे।
व्यवसाय- अपनी कार्यप्रणाली में उचित व्यवस्था बनाने से व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। सहयोगियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई विशेष कार्यभार मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम तथा गले से संबंधित किसी भी दिक्कत को नजरअंदाज ना करें। चेकअप कराएं और तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। अधिकतर काम यथा समय पूरे भी हो जाएंगे। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी अगर कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसे क्रियान्वित करने का उचित समय है। धर्म-कर्म संबंधी गतिविधियां भी होंगी।
नेगेटिव- किसी भी विवादित मामले को ज्यादा तूल ना दें। शांतिपूर्ण वातावरण बनाकर रखें। निवेश संबंधी नीतियों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय में दूरदराज के क्षेत्रों से महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। किसी मित्र के साथ पार्टनरशिप करने का विचार बन रहा है, तो उस पर तुरंत कार्य करें। आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
लव- परिवार तथा व्यवसाय के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। पति-पत्नी भी भावनात्मक नज़दीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर नींद पर पड़ सकता है। जिसकी वजह से दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- आज का दिन बहुत ही व्यवस्थित और सुखद रहेगा। आपका बोलचाल लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है। और इन गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजना बनेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और स्वार्थ की भावना आ जाने से संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उनकी देखभाल करने की भी जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ दिक्कतें अथवा समस्याएं आएंगी। इस समय आंतरिक व्यवस्था में बदलाव या इंटीरियर में बदलाव लाने की जरूरत है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से वार्तालाप होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको ऊर्जावान रखेगा। व्यायाम, योगा आदि को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- कुछ समय से जिन कार्यों में विघ्न और बाधाएं आ रही थी वह भी किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका भरपूर योगदान रहेगा जिससे आपकी पहचान और मान-सम्मान भी बढ़ेंगे।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर कटौती करने से आपके आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभालकर रखें। क्योंकि उनके चोरी होने या खोने की आशंका है। विद्यार्थी तथा युवा मौजमस्ती के मूड में रहेंगे।
व्यवसाय- इस समय नए ऑर्डर या पेमेंट लेने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। इस पर गंभीरता से कार्य करें। लेनदेन या कमीशन संबंधी कामों में लापरवाही न करें। अपने डाक्यूमेंट्स किसी अन्य के हाथ में ना दें।
लव- पति-पत्नी के संबंध बेहतरीन रहेंगे परंतु प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम अवश्य करें। साथ ही खानपान का तरीका बदलने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक सोच से जीवन शैली व्यवस्थित होगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों से मेलजोल के लिए समय निकाल लेंगे। जिसे पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानी से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी। परंतु जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। दूसरों की आलोचना और बुराइयां करने में अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करें। अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी से भी शेयर ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ खास जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। फाइनेंस संबंधी कार्यों को सावधानी से करें। गलती होने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध सुखद और खुशनुमा रहेंगे। कोशिश करने पर प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है। किसी प्रकार का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आज आप किसी मुश्किल काम को व्यवस्थित कार्यप्रणाली और परिश्रम द्वारा पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी संबंधी के साथ चल रहा वाद-विवाद दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। ऑनलाइन शॉपिंग में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी के साथ भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि जाने-अनजाने में आप कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक कर सकते हैं। कोई वाहन अथवा कोई महंगी वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा आ सकता है।
व्यवसाय- कमीशन या लेनदेन के मामलों में बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। व्यवसायिक गतिविधियों में कोई मन मुताबिक कांटेक्ट मिलने की संभावना है। बहुत ही चौकन्ना रहने की जरूरत है। कोई बाहरी व्यक्ति आपके कांट्रेक्ट में विघ्न डाल सकता है।
लव- पारिवारिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना रखना जरूरी है। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूरी रखें।
स्वास्थ्य- मौसम के अनुकूल अपना खानपान और दिनचर्या बनाएं। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। लापरवाही नुकसान दे सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -