spot_img

2 अप्रैल का राशिफल:मेष राशि वालों की इनकम में सुधार होने और कुंभ राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग

Must Read

2 अप्रैल, रविवार को मेष राशि वालों की इनकम में सुधार होगा। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। वृष राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। स्थान परिवर्तन होने की भी संभावना है। सिंह राशि वालों के बिजनेस में फायदे वाला दिन है। मकर राशि वालों के लिए ग्रह स्थितियां अनूकूल है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। कुंभ राशि वालों को रूका हुआ पैसा मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

- Advertisement -

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- परिस्थितियां परिवर्तित होंगी तथा नई उम्मीदें बनेगी। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी। संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- मन में चल रहे सवालों का जवाब भी खुद को ही तलाशना होगा। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। सोच-विचार में भी समय लगाने से उपलब्धियां आपके हाथ से निकल सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को और समय दें। जिससे बेहतर नतीजे मिल सकेंगे। इनकम सुधरेगी। कर्मचारियों के साथ तनाव हो सकता है।
लव- घर में सुख शांति रहेगी।किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत तो हो सकती है। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखना ही उचित है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होने वाला है, साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और कुछ बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी।
नेगेटिव- किसी मित्र की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। इसलिए सोच-समझकर ही कदम उठाएं। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय- कारोबार में अचानक कुछ काम हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन की भी संभावना है। प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री में नुकसान होने की आशंका है। इन गतिविधियों को स्थगित रखें।
लव- दोस्तों तथा संबंधियों के साथ में मुलाकात खुशी देगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

 

मिथुन – पॉजिटिव- सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और किसी परेशानी का भी हल मिलेगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। परिवार के साथ घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करें। लोगों के साथ बातचीत करते समय सावधान रहें, गलतफहमियों की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। बच्चों की समस्याओं समाधान हेतु आपका सहयोग अति आवश्यक है।
व्यवसाय- विदेशी व्यापार गति में आएगी। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखकर कार्य स्थल पर ही ज्यादातर समय बीताएं। कामकाज में बहुत व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण फैसले होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के भी मान-सम्मान का ध्यान रखें।
लव- घर में सुखद और अनुशासित माहौल रहेगा। काफी समय बाद रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात खुशी प्रदान करेंगी।
स्वास्थ्य- एलर्जी तथा रक्त संबंधी कोई समस्या के आसार लग रहे हैं। लापरवाही ना बरतें और अपनी जांच अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- आज दिनभर बहुत व्यस्तता रहेगी। इसके मनोनुकूल नतीजे मिलने से प्रसन्नता रहेगी। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल से सबको खुशी भी मिलेगी। युवाओं को अपने व्यवसाय से संबंधित कोई मार्गदर्शन मिलेगा।
नेगेटिव- सफलता जल्दी हासिल करने की कामना में किसी अनुचित कार्य पर ध्यान ना दें। वरना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती हैं। पैसे के लेनदेन को लेकर कोई गलती या नुकसान हो सकता है। इसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित किसी डील या प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है। खर्चे बढ़ने से परेशान रहेंगे।
लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कार्यों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह – पॉजिटिव- नया मौका मिलेगा। नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। आपकी मेहनत और कोशिश के सार्थक नतीजे सामने आएंगे। विवाह योग्य लोगों की कोई अच्छे रिश्तों से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है।
नेगेटिव- पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे, उनका समाधान निकालने का प्रयास करें वरना स्थिति और बिगड़ सकती है। इस समय उधारी लेनदेन करना नुकसान में डाल सकता है।
व्यवसाय- बिजनेसस में फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। फाइनेंस संबंधी दिक्कतें भी रहेंगी। अधिकारियों के साथ संबंधो में कड़वाहट ना आने दें। नए बिजनेस में जुड़ने का मौका मिले तो उसे गंवाए नहीं।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखने में भी सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य- गैस व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। खास तौर पर महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होकर संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। जिससे घर परिवार में भी खुशी भरा वातावरण रहेगा। अगर कहीं पैसा उधार दिया हुआ है, तो तकाजा करने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें तथा संबंधों को सहेज कर रखें। महिलाएं विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ बातचीत के दौरान सावधानी बरतें। अन्यथा किसी प्रकार की बदनामी हो सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस मे अजनबी लोगों के साथ डील करते हुए सावधानी बरतें। इस समय अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज रखना उचित नहीं है। ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
लव- पारिवारिक लोगों में सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में रोमांटिक अंदाज में इजहार करें।
स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस होगी। उचित खानपान और आराम पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- नए संपर्क बनेंगे। किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत द्वारा कई परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। संघर्ष के बाद सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार या जिम्मेदारियां ना लें। क्योंकि सभी कार्यों के बीच संतुलन बनाकर रखने में दिक्कतें आएंगी। और किसी भी काम को जल्दबाजी की वजह से बिगाड़ सकते हैं। इस समय धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखें। अपनी देखरेख में ही काम करें। कोई नजदीकी इंसान ही आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। जमीन-जायदाद संबंधी बिजनेस फायदे में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को समय देना पड़ सकता है।
लव- किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आएगा। घर में मस्ती भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। आपका उत्तम खानपान तथा व्यवस्थित दिनचर्या आपको ऊर्जावान बनाकर रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की जरूरत है, इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। किसी दोस्त या संबंधी के साथ चल रहा मनमुटाव दूर होगा। संतान की तरफ से संतोषजनक नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- किसी समस्या को लेकर परिवार में कुछ चिंताजनक स्थिति रह सकती है। हालांकि आपकी मध्यस्थता से कोई समाधान निकल आएगा। इस समय आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम रहेगी। समय को शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करें।
व्यवसाय- बिजनेस में उधार लेने की स्थिति बने तो घबराए नहीं। अपनी कार्यप्रणाली में लाए गए परिवर्तन के कुछ अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कई मामलों को सुलझाने में सक्षम भी रहेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सामान्य ही रहेगा। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात मन को प्रफुल्लित करेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। महिलाओं की जोड़ों के दर्द संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
धनु – पॉजिटिव- आप जिस कार्य के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित होगी। प्रॉपर्टी संबंधी लेनदेन में फायदेमंद डील हो सकती है। इसलिए इन कामों में अपना ध्यान रखें।
नेगेटिव- कुछ पुरानी नकारात्मक बातें उठने से किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहे। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में आपको महत्वपूर्ण फैसले लेने में परेशानी होगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम की अधिकता के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- अपने व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं।
स्वास्थ्य- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है, समय का सदुपयोग करें। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे और नवीनीकरण या सुधार संबंधी कार्यों पर भी विचार विमर्श होगा। भविष्य संबंधी किसी योजना पर भी जरूर ध्यान दें।
नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभालकर रखे। किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में ना पड़ने दे, जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह देने में हिचक ना करें।
व्यवसाय- ग्रह स्थितियां अनुकूल है। पूरा ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित रखें। पेमेंट भी समय पर मिलने से आर्थिक पक्ष भी सुधरेगा। परंतु अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत आ सकती है। बेहतर होगा कि महत्वपूर्ण लड़ाई खुद ही ली।
लव- घर में मेहमानों के आगमन से खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी। ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
कुंभ – पॉजिटिव- किसी मीटिंग या समारोह में जाने का मौका मिलेगा। उत्तम जानकारियां भी हासिल होंगी। इस समय कोई काम जल्दबाजी की बजाय आसानी से करने की कोशिश करें, तो ज्यादा अच्छे नतीजे हासिल होंगे। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- भावुकता की स्थिति में कोई आप को इस्तेमाल कर सकता है, इसलिए व्यवहारिक रहना जरूरी है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों से संपर्क ना बनाएं और ना ही खुद से संबंधित कोई जानकारी दें।
व्यवसाय- आज रुकी हुई या फंसी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए उत्तम समय है। कोई नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है। अपनी कोई भी योजना दूसरों से शेयर ना करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्य में परेशानी आ सकती हैं।
लव- कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत करना सबको खुशी देगा। तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य भी उत्तम बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कोई कार्य हो सकता है। युवाओं की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा, सिर्फ उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। कोई रुका हुआ आय का साधन भी पुनः शुरू होगा।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चे भी बरकरार रहेंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। संतान का व्यवहार व हरकतें आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। परंतु समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालना उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के काम और बेहतर होंगे। मार्केटिंग संबंधी कामों पर ज्यादा ध्यान दें। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से आपकी मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों का भी उचित सहयोग बना रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बेहतर बनाए रखने के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी उचित परिवर्तन लाएं।
स्वास्थ्य- वायु विकार व पेट से संबंधित दिक्कतें परेशान करेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन खाने से परहेज करें। व्यायाम और योगा को भी नियमित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

स्व. श्री श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री,तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

Acn18. Com.रायपुर/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री...

More Articles Like This

- Advertisement -