3 फरवरी का राशिफल:कन्या राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा, धनु राशि वालों को नौकरी या बिजनेस में उन्नति मिलने के योग हैं

0
113

3 फरवरी, शुक्रवार को सिंह राशि वालों को तनाव से राहत मिलेगी। बिजनेस के काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। कन्या राशि वालों के लिए दिन सुखद रहेगा। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन सकती है। धनु राशि वालों को सितारों का साथ मिल सकता है। नौकरी या बिजनेस में उन्नति हो सकती है। इनके अलावा मिथुन राशि वालों को बिजनेस में धोखा होने की आशंका है। नई शुरुआत के लिए तुला राशि वालों का दिन ठीक नहीं है। बाकी राशियों के लिए दिन ठीकठाक रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

001 1675340841

मेष – पॉजिटिव- आप खुद में बहुत कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। अपनी काबिलियत से उपलब्धि हासिल कर लेंगे। पिता या पिता जैसे किसी इंसान की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर चलें।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थिति में स्वभाव सहज रखें। आपके अहम के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। नजदीकी दोस्त से मनमुटाव हो सकता है। समय के हिसाब से खुद में बदलाव करना जरूरी है।
व्यवसाय- काम ज्यादा होने की वजह से कई काम अधूरे भी रह सकते हैं। आपके स्टाफ और कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था अच्छी बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोग भी परेशान हो सकते हैं।
लव- परिवार के साथ समय बीताने से तरोताजा महसूस करेंगे। नजदीकी दोस्त से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- अपना ध्यान भी रखना जरूरी है। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से शरीर में कहीं दर्द जैसी शिकायत रह सकती है। व्यायाम और योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली रंग- 8

111 1675340848

वृष – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। किसी बड़े सदस्य की मदद से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। काफी समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। कोशिश करते रहें।
नेगेटिव- इनकम बढ़ने के साथ साथ खर्चे भी ज्यादा हो सकते हैं। साथ ही इनकम सोर्स बना रहने से दिक्कत नहीं होगी। अपरिचित व्यक्तियों के साथ मेल मिलाप ना रखें। सारे फैसले स्वयं ही लेने की कोशिश करें।
व्यवसाय- नौकरी या बिजनेस में अपनी मौजूदगी बनाए रखें। कर्मचारी से मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा कार्यक्षेत्र की सभी गतिविधियां और काम अपनी निगरानी में करवाएं। नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम की जिम्मेदारियां भी रहेंगी।
लव- अपने किसी भी काम में जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। तथा प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के प्रतिकूल आहार-विहार और दिनचर्या ना रखें। पेट में दर्द और गैस जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

333 1675340856

मिथुन – पॉजिटिव- किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उसकी योजना तथा रूपरेखा बनाएं, उसके पश्चात कार्य शुरू करें। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी प्रकार के कार्य में सफलता निश्चित है। जनसंपर्क बढ़ाने में अधिक ध्यान दें।
नेगेटिव- किसी रिश्तेदार का हस्तक्षेप होने से परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। बेहतर होगा कि ज्यादा मेल मिलाप ना रखे तथा अपने कार्यों में ही मस्त रहें। बच्चों की परेशानियों में की मदद करना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी या पब्लिक डील वाले बिजनेस में फायदा हो सकता है। बिजनेस में पक्के बिल से लेनदेन करें। धोखा होने की आशंका है। ऑफिस में किसी क्लाइंट के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- पारिवारिक माहौल मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों मे मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमी व थकान महसूस होगी। अपना ध्यान रखें। तथा दिनचर्या को भी व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

444 1675340863

कर्क – पॉजिटिव- व्यापारिक दृष्टिकोण रखें। ज्यादा भावुकता और उदारता जैसा स्वभाव आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर होने से सभी सदस्य बहुत आनंदित महसूस करेंगे।
नेगेटिव- संतान के करियर संबंधी कोई रुकावट आने से मन खिन्न रहेगा। इस समय बच्चे का मनोबल बनाकर रखना अत्यंत जरूरी है। ध्यान रखें कि आप अपनी किसी जिद की वजह से ही अपना नुकसान कर सकते हैं।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में कोई भी नया फैसला आज न लें। वर्तमान स्थिति पर ही फोकस रहना बेहतर रहेगा। व्यक्तिगत व्यवसाय में मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु तनाव लेना इसका हल नहीं है। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है।
लव- पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बनी रहेगी। व्यायाम और योगा पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

555 1675340871

सिंह – पॉजिटिव- कुछ समय अपने मन मुताबिक कामों में बीताने से आपको रोजमर्रा के तनाव से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में आज सफलता मिल सकती है। तथा आप एक नए आत्मविश्वास के साथ कुछ नई योजना प्रणाली में जुट जाएंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी जरा सी लापरवाही बहुत अधिक नुकसान का कारण बन सकती है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आप पर ही निर्भर करता है। किसी भी तरह का पेपर वर्क करते समय जल्दबाजी ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस के काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों के लिए समर्पित रहे। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। आपसी संबंधों में गलतफहमियां न होने दें।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। परंतु प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान परिस्थितियों से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

666 1675340879

कन्या – पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। सभी कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न होते जाएंगे। आज युवाओं का करियर से संबंधित कोई प्रयास सफल होने की पूरी संभावना है। आय और व्यय का उचित समन्वय बना रहेगा। समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- शॉपिंग करते समय कुछ व्यर्थ की चीजों में भी खर्चा की आशंका है। साथ ही ध्यान रखें कि किसी खरीदारी के सिलसिले में धोखा हो सकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण काम छूट भी सकते हैं।
व्यवसाय- अपनी व्यापारिक गतिविधियों को किसी के समक्ष भी जाहिर ना करें। युवाओं का कारोबार संबंधी प्रयास सफल रहेगा। किसी की सलाह पर भरोसा करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर ध्यान देना भी जरूरी हैं। नौकरी में बदलाव की स्थिति बन सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम माधुर्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी उचित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

777 1675340887

तुला – पॉजिटिव- आप अपनी सूझबूझ व समझदारी से कोई पारिवारिक मामला सुलझाने में सक्षम रहेंगे। किसी निकट संबंधी की परेशानी में उसकी मदद करने से आपको हार्दिक खुशी महसूस होगी। साथ ही संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
नेगेटिव- कोई भी खास निर्णय लेते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। हालांकि घर में मेहमानों के अचानक आगमन से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। परंतु स्वभाव में चिड़चिड़ापन ना लाएं।
व्यवसाय- कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में अभी परिवर्तन ना करें। मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। आज कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है। नए काम के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। अपने लव पार्टनर को मैरिज के लिए प्रपोज करने का उचित समय है।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से शरीर में सुस्ती और थकान जैसी स्थिति रहेगी। खान-पान संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

888 1675340895

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपको खुद की मेहनत के उचित रिजल्ट मिलेंगे। जिसकी वजह से मानसिक सुकून रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी सम्मानजनक स्थिति रहेगी। विद्यार्थी किसी नए विषय से संबंधित पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव- घर के किसी भी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। साथ ही किसी निकट संबंधी से वाद-विवाद उत्पन्न होने जैसी स्थिति भी बन रही है। अपने स्वभाव में धैर्य और संयम बनाकर रखें। अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक कार्यप्रणाली यथावत ही रखें। किसी नए काम को शुरू करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य करें। वर्तमान व्यवसाय संबंधी लाभ के स्त्रोतों में इजाफा होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण उचित बनाए रखने के लिए आपका योगदान जरूरी है। बेहतर होगा कि परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं।
स्वास्थ्य- वाहन द्वारा अथवा गिरने से चोट लगने की आशंका बनी हुई है। अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

999 1675340903

धनु – पॉजिटिव- इस समय का ग्रह गोचर आपके लिए बहुत ही अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह व सहयोग द्वारा सामाजिक रूप से आप अपनी छवि को निखारने में सक्षम रहेंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ आपके संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- इस समय किसी भी व्यक्ति का निर्णय मानने से परहेज करें तथा वर्तमान स्थिति पर ही ध्यान दें। बच्चों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखना जरूरी है। अन्य कार्यों के साथ-साथ अपने घर परिवार पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने की योजना है तो उस पर तुरंत अमल करें। अपनी कार्यप्रणाली को किसी अपरिचित व्यक्ति से शेयर ना करें। किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपके लिए कार्यक्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। ऑफिशियल कार्य समय पर पूरे होंगे।
लव- घर परिवार में व्यवस्थित और शांति भरा माहौल रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह संबंधी रिश्ता भी आ सकता है।
स्वास्थ्य- कुछ ना कुछ नकारात्मक परिस्थितियां बनेंगी, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। इसलिए सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

1011 1675340911

मकर – पॉजिटिव- आज दिन कुछ परिवर्तनशील रहेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उसके फलीभूत होने का अनुकूल समय है। संतान के करियर संबंधित भी कोई शुभ समाचार मिलेगा। कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।
नेगेटिव- दूसरों की मदद करने में अपने समय और सामथ्र्य का भी ध्यान रखें। इसकी वजह से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। किसी संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति में आपको धैर्य तथा शांति रखना ही उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में नए काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करना जरूरी है। बेहतर होगा कि जैसा वर्तमान में चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु तनाव व थकान से बचने के लिए आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

1111 1675340919

कुंभ – पॉजिटिव- कुछ समय आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आप सुकून और शांति महसूस करेंगे। अचानक ही कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। और आप तनाव मुक्त होकर अन्य गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। आज कहीं भी पैसा निवेश करने संबंधी योजना ना बनाएं, क्योंकि नुकसानदायक स्थिति बन रही है। ज्यादा मेलजोल ना रखें, अपने काम पर ही ध्यान दें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे लेकिन विस्तार संबंधी किसी भी योजना को आज स्थगित ही रखें। कोई भी व्यवसायिक काम या लेनदेन करते समय कागजी कार्यवाही जरूर करें। कोई कानूनी मसला बन सकता है।
लव- अपनी व्यवसायिक परेशानियों को व्यक्तिगत जीवन पर हावी ना होने दें। क्योंकि इसका असर घर की सुख-शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ दिक्कत बनी रहेगी। स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूक रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

1112 1675340929

मीन – पॉजिटिव- आज परिस्थितियों में बहुत ही सकारात्मक रहेंगे तथा उसका सुखद असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। किसी नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। सुकून पाने के लिए कोई मनोरंजन यात्रा भी हो सकती हैं।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। आपका जल्दबाजी और गुस्से जैसा स्वभाव आपके व परिवार दोनों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी कामों को सीक्रेट रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी बेहतरीन डील होने की संभावना है। अपने सामर्थ्य से ज्यादा लोन लेने से बचें। ऑफिस में शांति पूर्ण माहौल रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति बनी रहेगी। तथा प्रेम संबंधों में भी और अधिक नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- एलर्जी व खांसी जुकाम जैसी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी, लापरवाही ना बरतें और मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9