spot_img

गृह मंत्री शाह ने पत्नी के साथ फहराया राष्ट्रध्वज, ITBP ने लद्दाख में दी तिरंगे को सलामी

Must Read

acn18.com नई दिल्ली / आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू हो गया। देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा फहराया। इसके साथ ही अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई।

- Advertisement -

जेपी नड्डा ने भी फहराया तिरंगा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने भी दिल्ली स्थित निवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर देश में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ फहराया जा रहा है। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे इस अभियान को सफल बनाएं।

वहीं, आईटीबीपी ने लद्दाख में 18,400 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अभियान के तहत गुवाहाटी में तिरंगा प्रभातफेरी में भाग लिया।

20 करोड़ घरों पर तिरंगे का लक्ष्य
इस ऐतिहासिक पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने अभियान के दौरान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इस अभियान के दौरान 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।

harghartiranga.com  पर कराएं पंजीयन, अपलोड करें तस्वीर
सांस्कृतिक मंत्रालय के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल होने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक अधिकृत पोर्टल harghartiranga.com पर पंजीयन करा सकते हैं। वे तिरंगा के साथ अपनी तस्वीर अपलोड कर हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -