कोरबा . कोरबा जिले के नगर सैनिकों ने अपने सेनानी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है यह जानकारी मिलने पर बिलासपुर में पदस्थ कमांडेंट एन एस नेताम कोरबा पहुंचे। श्री नेताम ने नगर सैनिकों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया किंतु वह अपनी मांग पर अडिग रहे। कमांडेंट श्री नेताम ने कहा है की जांच के उपरांत जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी




