Holi Special Train: होली पर यात्रियों को राहत, SECR चलाएगा होली स्पेशल ट्रेन

0
7

Holi Special Train: होली पर यात्रियों को राहत, SECR चलाएगा होली स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर। होली पर्व के मद्देनज़र यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए South East Central Railway (SECR) ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन कुल 14 फेरे लगाएगी, जिससे त्योहार के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों को 1 मार्च से 4 मार्च के बीच अलग-अलग दिनों में चलाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने गृह नगर जाते हैं, ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और भीड़ का दबाव कम होगा।

SECR द्वारा जल्द ही इन स्पेशल ट्रेनों का टाइम-टेबल, ट्रेन नंबर और स्टॉपेज की विस्तृत जानकारी भी जारी की जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक जानकारी अवश्य जांच लें।होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन से छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है