Home Astrology शिवरीनारायण प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह

शिवरीनारायण प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह

0
16

 

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

 

Screenshot 20260309 112419 Gallery 1

 

– रंगों का त्योहार होली… और जब इसमें पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और नगर के गणमान्य नागरिकों की भागीदारी जुड़ जाए, तो माहौल और भी रंगीन हो जाता है। टेंपल सिटी शिवरीनारायण में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां शिवरीनारायण प्रेस क्लब के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। – टेंपल सिटी शिवरीनारायण के मेला ग्राउंड स्थित कैफेटेरिया भवन में आयोजित इस होली मिलन समारोह में नगर के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि होली के पारंपरिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए प्रेस क्लब द्वारा डीजे का उपयोग नहीं किया गया। इसके बजाय नगाड़े और मांदर की थाप पर पारंपरिक अंदाज में होली का जश्न मनाया गया, जिससे पूरा माहौल लोक संस्कृति के रंग में सराबोर हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत राहोद के पूर्व अध्यक्ष संतोष गुप्ता, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामकुमार पटेल, थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवरीनारायण नगर पंचायत के अध्यक्ष राहुल थवाईत ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ललित कश्यप, वरिष्ठ पत्रकार सुबोध शुक्ला, नर्मदा धोसले, गोपाल शर्मा, कृष्ण टंडन, अमित खूंटे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिवरीनारायण प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरली नायर और सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। रंग, गुलाल, पारंपरिक नगाड़ों की गूंज और आपसी भाईचारे के संदेश के साथ शिवरीनारायण प्रेस क्लब का यह होली मिलन समारोह यादगार बन गया।