Home Uncategorized नगालैंड में बना इतिहास, पहली बार विधानसभा पहुंचेंगी महिला उम्मीदवार; हेकानी और...

नगालैंड में बना इतिहास, पहली बार विधानसभा पहुंचेंगी महिला उम्मीदवार; हेकानी और क्रुसे ने दर्ज की जीत

0
145

acn18.com नगालैंड /नगालैंड विधानसभ चुनाव में एक इतिहास रचा गया है। राज्य में पहली बार किसी महिला उम्मीदवार ने विधानसभा चुनाव जीता है। दीमापुर तृतीय विधानसभा से हेकानी जखालू ने जीत दर्ज की है। हेकानी को भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरी थीं। उन्होंने लोजपा (रामविलास) की अजेतो जिमोमी को 1536 वोटों से मात दी। इसके अलावा एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की एक अन्य महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार केनेजाखो नखरो को 12 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।

नगालैंड में चार महिलाओं को मिला था टिकट
राज्य में विधानसभा चुनाव में सिर्फ चार महिला उम्मीदवारों को टिकट मिला था। हेकानी इनमें से एक थीं। चुनाव के दौरान हेकानी का प्रचार करने के लिए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी पहुंचे थे।

तीन राज्यों के चुनाव नतीजे:त्रिपुरा-नगालैंड में BJP की वापसी तय, मेघालय में NPP का जश्न; रिजल्ट पर रात 8 बजे बोलेंगे PM मोदी