spot_img

‘हिंदुस्तान का नाम मुगलिस्तान होता’, ठाकुर विवाद पर BJP विधायक ने मनोज झा को चेताया, कहा- मेरे सामने बोलते तो..

Must Read

पटना। बिहार की सियासत उबाल पर है। ठाकुरों को लेकर की गई राजद सांसद की टिप्पणी पर बवाल मचता जा रहा है। इस विवाद में अब भाजपा भी कूद पड़ी है। भाजपा के एक विधायक ने राजद सांसद को चेतावनी दे डाली है। उनका कहना है कि ठाकुरों ने देश की रक्षा की है। आरोप लगाया कि सांसद ने राजद के कहने पर ठाकुरों को लेकर टिप्पणी की है।

- Advertisement -

हालांकि, राजद संसाद मनोज झा को यह चेतावनी भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने स्वयं भी विवादित बयान दे डाला है। भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने कहा कि ठाकुर नहीं होते तो हिंदुस्तान का नाम मुलिस्तान होता।

उन्होंने कहा कि मनोज झा मेरे सामने बोलते तो पटकर मुंह तोड़ देता.., ठाकुरों ने देश की रक्षा की है। नीरज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज झा ने राजद के कहने पर ऐसा बयान दिया है। वह ये क्यों नहीं कहते कि अंदर के रावण मारो।

बता दें कि राजद सांसद मनोज झा की ओर से संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के दौरान सुनाई गई एक कविता को लेकर यह पूरा विवाद उठा है। इस कविता में उन्होंने ठाकुर शब्द का इस्तेमाल किया है।

ऐसे में सांसद झा के बयान को ‘ठाकुरों’ से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू का यह ताजा बयान सामने आया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बाल बाल बचे प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी,अभिशप्त कोरबा को कब मिलेगी हवाई और रेल की समुचित सुविधा

Acn18.com/पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और स्वास्थ्य...

More Articles Like This

- Advertisement -