spot_img

करंट की चपेट में आया हाईवा चालक, बिजली का लगा जबरदस्त झटका, उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल

Must Read

भारत सिंह चौहान जांजगीर जिले के ग्राम बिरगहनी में संचालित क्रेशर खदान में एक हाईवा चालक करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। चालक को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी गंभीर हालत को देख बिलासपुर रिफर कर दिया गया। बताया जा रहा है,कि चालक करीब पांच मिनट तक करंट की चपेट में था।

- Advertisement -

11 केवी लाईन की चपेट में आने से एक हाईवा चालक गंभीर रुप से झुलस गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांजगीर थानांतर्गत ग्राम बिरगहनी में संचालित मां शारदा क्रशर खदान में हाईवा चालक खिलावन सूर्यवंशी अपनी वाहन लेकर पहुंचा और उसे चालू कर हाईड्रोलिक कर डाला को उपर करने लगा इसी दौरान डाले का कुछ हिस्सा नजदीक से गुजरे 11 केवी की लाईन में आ गया जिससे उसे करंट का जबरदस्त झटका लगा। खिलावन करीब पांच मिनट तक करंट में चिपका रहा जिससे उसका शरीर काला पड़ गया और वह नीचे आकर तड़पने लगा। घटना के बाद बाद तत्काल मौके पर एंबुलेंस को बुलवाया गया और उसे अस्पताल रवाना किया गया। इस घटना मे हाईवा चालक की स्थिती कफी गंभीर हो गई है जिसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रिफर कर दिया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

प्रेस क्लब में महंत समाज ने ली प्रेस वार्ता,स्व.बिसाहू दास महंत के खिलाफ किए गए आपत्तिजनक टिप्पण से है काफी नाराज

acn18.com कोरबा/ अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे स्व.बिसाहू दास महंत पर लोकसभा चुनाव पर...

More Articles Like This

- Advertisement -