Home देश दुनिया नशे में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा: सड़क से गुजर रहे लोगों के...

नशे में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा: सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ मारपीट-गाली गलौज, पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की कोशिश, वीडियो वायरल

0
78

सागर। मध्य प्रदेश के सागर (Sagar) में जींस शर्ट पहने एक युवती ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। नशे की हालत में वह कभी खुद से जमीन पर गिर जा रही थी तो कभी सड़क से गुजर रहे लोगों से मारपीट और गालीगलौज करती देखी गई। इतना ही नहीं बेसुध लड़की ने सड़क पर खड़े वाहनों को पटक भी दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो शहर के गुजराती बाजार का है। जहां शराब के नशे में युवती ने जमकर उत्पात मचाया। हंगामे के बीच पुलिस को खबर दी गई। महिला ने जैसे ही पुलिस को देखा तो वह खुद से जाकर पहले उनके वाहन में तोड़फोड़ करने लगती है। फिर पुलिस से बहस करने लगती है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उस महिला को काबू कर पाई।