तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार छात्र को लिया चपेट में ,मौके पर ही हुई मौत

0
176

acn18.com कोरबा/कोतवाली थानांतर्गत राताखार बायपास मार्ग पर हुए जबरदस्त सड़क हादसे में एक महाविद्यालयीन छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम लाटा निवासी हिमांशु जायसवाल अपने साथी को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था तभी राताखार मोड़ के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

पैसों के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष : मारपीट के बाद घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत, अपराध कायम कर पुलिस ने शुरु की जांच