spot_img

तेज रफ्तार का कहर: बालोद में चार मवेशियों को रौंदा, दो की मौत, दो गंभीर

Must Read

Acn18.comबालोद/ छत्तीसगढ़: बालोद में रात के समय एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे बैठे चार मवेशियों को बेरहमी से रौंद दिया, जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बलौदा नगर पालिका की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित चार पहिया वाहन सड़क किनारे बैठी गायों के झुंड में जा घुसी और उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और बलौदा नगर पालिका को दी।

मौके पर पहुंची टीम ने मृत मवेशियों को जेसीबी की सहायता से हटाया, जबकि घायल मवेशियों को इलाज के लिए गौशाला भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर सप्ताह में यह तीसरी ऐसी घटना है। उन्होंने प्रशासन से इस पर गंभीरता से ध्यान देने और आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा: झांझम बारिश से कुसमुंडा खदान में जलभराव, वीडियो वायरल, फिर भी उत्पादन जारी – SECL प्रबंधन पर उठे सवाल

Acn18.com/कोरबा जिले में शनिवार शाम हुई झांझम बारिश ने एसईसीएल की कुसमुंडा माइंस में जमकर तबाही मचाई है। मात्र...

More Articles Like This

- Advertisement -