Home ट्रैंडिंग कश्मीर आतंकी हमले के बाद यूपी में हाईअलर्ट:मोदी का कानपुर दौरा कैंसिल,...

कश्मीर आतंकी हमले के बाद यूपी में हाईअलर्ट:मोदी का कानपुर दौरा कैंसिल, मथुरा-अयोध्या में सुरक्षा बढ़ी, जगह-जगह प्रदर्शन

0
92

Acn18.comकानपुर/वाराणसी/  कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद यूपी में हाईअलर्ट है। कानपुर में पीएम मोदी का कानपुर दौरा कैंसिल हो गया। मोदी को कल यानी 24 अप्रैल को कानपुर में मेट्रो और पावर प्लांट के इनॉगरेशन के लिए आना था। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पीएम का कार्यक्रम कैंसिल होने की पुष्टि की।

इधर, वाराणसी, मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर सहित कई शहरों में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई। लखनऊ में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग की गई। सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। इससे पहले, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के दौरे के चलते आगरा में होने वाले कल्चरल प्रोग्राम कैंसिल कर दिए गए।

वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसी पीएमओ कार्यालय को घेरने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन कांग्रेसी उस पर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की हुई।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आज मेरठ, हापुड़ और मुजफ्फरनगर का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। वहीं ब्रजेश पाठक ने भी प्रयागराज का दौरा कैंसिल कर दिया।

इधर, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा- भारत सरकार कहां सो रही है। राजा भैया ने कहा- कश्मीर में पहले भी हिंदू काटे गए हैं।

4 तस्वीरें देखिए-

वाराणसी में कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।
वाराणसी में कांग्रेसी कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।
मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च किया।
मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च किया।
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई।
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई।
प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में आतंकवाद के खिलाफ यज्ञ और हवन पाठ किया गया। देश में शांति की प्रार्थना की।
प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में आतंकवाद के खिलाफ यज्ञ और हवन पाठ किया गया। देश में शांति की प्रार्थना की।