spot_img

​​​​​​​गुजरात में तेज बारिश, 8 मौतें, NDRF तैनात, ट्रेनें प्रभावित:UP के 50 गांव डूबे, MP के 3 जिलों में बाढ़; आज 16 राज्यों में अलर्ट

Must Read

गुजरात में पिछले 3-4 दिनों से तेज बारिश का दौर चल रहा है। इससे वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 8 लोगों की मौत हुई है।

- Advertisement -

इन जिलों के निचले इलाकों से 826 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना पड़ा है। कई जगहों पर स्कूलों-कॉलेजों की भी छुट्टी कर दी गई है। NDRF और SDRF की टीमें भी तैनात की गई हैं। ट्रेन सर्विसेस भी बाधित हुई हैं।

उधर, नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण उत्तर प्रदेश में राप्ती नदी उफान पर है। इससे गोरखपुर के 50 गांव में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां भी NDRF और SDRF को तैनात किया गया है।

इसके अलावा बुधवार को तेज बारिश के कारण मध्य प्रदेश के तीन जिलों (सागर, टीकमगढ़ और बीना) में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां आज भी तेज बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने आज गुरुवार 25 जुलाई को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कहा है कि आज कुल 16 राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का अनुमान है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

विधायक के लेटर पैड का दुरुपयोग डीएमएफ से 20 लाख के कार्यों की मंजूरी विधायक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा खत

Acn18.comकोरबा/ कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के लेटर पैड का दुरुपयोग कर...

More Articles Like This

- Advertisement -