spot_img

रायपुर, सरगुजा संभाग के जिलों में हीट वेव का अलर्ट:कई जिलों में बारिश के आसार

Must Read

acn18.com छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के सभी जिलों और रायपुर के एक दो जगहों पर हीट वेव चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 2 दिन बाद यानी 17 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। आज रायपुर में अंधड़ चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

- Advertisement -

बस्तर संभाग के सभी जिलों समेत दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर रायगढ़, मुंगेली जिले में हल्की बारिश हो सकती है। सूरजपुर और रायगढ़ में शुक्रवार शाम आंधी-बारिश से पेड़ टूटकर गिर पड़े। सूरजपुर में एक महिला की मौत हो गई। वहीं रायगढ़ में बिजली का तार टूटकर गिरने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान।

प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान।

बलरामपुर रहा सबसे गर्म

  • शुक्रवार को बलरामपुर सबसे गर्म रहा
  • यहां तापमान 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है
  • वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में रहा
  • यहां टेम्परेचर 22.7 डिग्री दर्ज किया गया
सूरजपुर में पेड़ गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें बैठा परिवार बाल-बाल बचा।

सूरजपुर में पेड़ गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें बैठा परिवार बाल-बाल बचा।

ऐसा रहा तापमान

प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक रहा। रायपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक था। वहीं अंबिकापुर में दिन का तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो 6.6 डिग्री अधिक रहा।

जगदलपुर में 36.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था। वहीं बिलासपुर में दिन का तापमान 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था।

शुक्रवार को बलरामपुर, सूरजपुर जिले में झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ गिरे हैं।

शुक्रवार को बलरामपुर, सूरजपुर जिले में झमाझम बारिश हो रही है। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ गिरे हैं।

एक-दो दिनों में प्रदेशभर में एक्टिव हो सकता है मानसून

छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के रास्ते मानसून की एंट्री हो तो गई है लेकिन अभी मध्य छत्तीसगढ़ में यह पूरी तरह से नहीं छाया है एक-दो दिनों में मानसून पूरे राज्य में फैल जाने के आसार हैं इसके लिए परिस्थितियों भी पूरी तरह अनुकूल है हालांकि पिछले दो दिनों से रायपुर और बिलासपुर के अलावा मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में ज्यादातर इलाकों में अच्छी गर्मी पड़ रही है । जिसकी वजह से उमस ने लोगो को ज्यादा परेशान किया है।

9 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून 8 जून को सुकमा पहुंचा था। तब से वह 4 दिन अटका रहा। इस दौरान मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहीं। फिर भी पड़ोसी राज्यों के आसपास बने सिस्टम के कारण जून में अब तक अच्छी बारिश हो गई है।

राज्य के 9 जिलों में औसत से ज्यादा और तीन जिलों में सामान्य बारिश हो चुकी है। हालांकि शेष 21 जिलों समेत प्रदेश में औसत से कम बारिश हुई है। कम वर्षा की भरपाई अगले 10 दिनों में होने के आसार हैं।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -