spot_img

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्मी:रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में 2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, बस्तर और सरगुजा में हो सकती है बारिश

Must Read

Acn18.com/प्रदेश में मानसून पर ब्रेक लगते ही तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी है। आज भी 2 डिग्री तक टेंपरेचर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बस्तर और सरगुजा संभाग और उससे लगे कुछ जगहों में बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

- Advertisement -

राजधानी में सुबह से बादल छाए दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, मुंगेली, बलौदाबाजार जिले के तापमान में इजाफा हो सकता है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रायगढ़ जिले का रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में 34.4 डिग्री टेम्परेचर रहा। बिलासपुर 34.4 डिग्री, मुंगेली 34.8, दुर्ग 33.4, राजनांदगांव 33.5, दंतेवाड़ा 33.5, सरगुजा 31.8 डिग्री तापमान रहा।

जुलाई में सामान्य बारिश की संभावना
भारत मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण बिहार को छोड़कर देशभर में जुलाई महीने के दौरान मॉनसून के सामान्य रहने की संभावना जताई है। लेकिन इस पूरे महीने में तापमान के औसत से अधिक रहने के आसार हैं।

जून में कम से कम 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कम बारिश हुई। बिहार और केरल जैसे राज्यों में सामान्य से 69 और 60 प्रतिशत की भारी कमी दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे बड़े राज्यों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के पहले महीने जून में सामान्य से कम बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में जून महीने में 13 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

जमीन की धोखाधड़ी करने के मामले में कोरबा तहसीलदार पुलिस हिरासत में

Acn18. Com.सरकारी जमीन की धोखाधड़ी करने के मामले में एमसीबी जिले की जनकपुर पुलिस ने कोरबा तहसीलदार सत्य पाल...

More Articles Like This

- Advertisement -