चैतन्य बघेल की जमानत के खिलाफ सरकार की याचिका पर सुनवाई टली, सौम्या मामलें मे दिए यह निर्देश

0
12

 

चैतन्य बघेल की जमानत के खिलाफ सरकार की याचिका पर सुनवाई टली, सौम्या मामलें मे दिए यह निर्देशछत्तीसगढ़ का बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका पर सुनवाई को अब एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। राज्य सरकार ने चैतन्य बघेल को मिली जमानत को रद्द करने के लिए शीर्ष अदालत में अपील की है। छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है कि जमानत के बाद अहम गवाह अब बयान देने से काफी डर रहे हैं।

प्रमुख गवाह गायब

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने बताया कि चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद एक प्रमुख गवाह गायब है। जेठमलानी ने कहा कि यह भी संभव कि वह सामने नहीं आ रहा है। उन्होंने दलील दी कि अभियुक्त की रिहाई से जांच प्रभावित हो रही है। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ में हुई। पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद तय की है।

चैतन्य की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत को अलग से चुनौती दी है। पिछले महीने चैतन्य को जमानत मिली थी।