spot_img

बाइक पर बैठाकर युवती को जंगल में ले गया, मारपीट कर किया दुष्‍कर्म, आरोपित महाराष्‍ट्र से गिरफ्तार

Must Read

acn18.com अंबिकापुरमारपीट की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म  करने के आरोप पर सरगुजा पुलिस ने प्रताप मरावी उर्फ मनोहर अगरिया उर्फ कविता राम उर्फ आशु (28) को गिरफ्तार किया है। लगभग तीन माह पूर्व हुए घटना की रिपोर्ट पंजीकृत होने के बाद से आरोपित फरार था।

- Advertisement -

मोबाइल काल लोकेशन से उसके वर्धा महाराष्ट्र में होने की पुष्टि पर पुलिस की एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत पहले भी कई प्राथमिकी है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता का वर्ष 2023 मे प्रताप मरावी नामक युवक से परिचय हुआ था। परिचय के बाद उसका आरोपित से बातचीत होता था। 21 अक्टूबर 2023 को वह निजी कार्य से अंबिकापुर आई थी। इसकी जानकारी आरोपित प्रताप मरावी को को भी थी।

घटना दिवस की देर रात्रि युवती के पहुंचने पर प्रताप मरावी अपने मोटर साइकल से बस स्टैंड पहुंचकर उसे अपने वाहन में बैठाकर लालमाटी जंगल की ओर ले गया। मारपीट कर उससे दुष्कर्म किया।आरोपित के लगातार फरार होने से न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर अभियोग पत्र पेश किया गया था।

मामले में आरोपित की पतासाजी लगातार पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी। तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आरोपित के गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को वर्धा महाराष्ट्र भेजा गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपित की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया।आरोपित के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

भारत के रतन टाटा: भारतीय उद्योग के महानायक और सेवा के प्रतीक,सादगी से महानता तक: रतन टाटा की अनमोल विरासत*

Acn18. Comरतन टाटा का देहावसान न केवल एक महान उद्योगपति की मृत्यु है, बल्कि भारतीय व्यवसायिक परंपरा और नैतिक...

More Articles Like This

- Advertisement -