spot_img

हसदेव नदी में आई बाढ़,घरों में घुसा पानी:दर्री डैम से बिना सूचना के खोल दिए गए गेट, बस्ती में कई घर डूबे

Must Read

छत्तीसगढ़ के कोरबा में भारी बारिश के कारण सीतामढ़ी की निचली बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया है। हसदेव नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। दर्री डैम से जलभराव कम करने के लिए भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जिससे कई इलाके डूबने की कगार पर हैं।

- Advertisement -

इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि हसदेव नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते घर डूबने लगे। कुछ लोग घर छोड़कर भाग गए। कुछ लोग अपना सामान दूसरी जगह शिफ्ट करने लगे।

सीतामढ़ी इलाके के घरों में घुसा पानी

इसके अलावा दर्री डैम से बिना सूचना के अचानक पानी छोड़ा गया, जिसके चलते यह स्थिति निर्मित हुई है। लगभग इस सीतामढ़ी इलाके के घर इसकी चपेट में आ गए हैं। सीतामढ़ी चौक के सामने बसी बस्ती में हालात बिगड़ने लगे हैं। बस्ती में नदी का पानी घुस गया है, जिससे कई घर डूब गए हैं।

लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला

बस्ती में बाढ़ की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई वैसे ही बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने में जुट गए। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है। बांध से नदी में पानी छोड़ दिया गया। लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।

बांगो बांध के जलस्तर में 95 फीसदी भराव

कोरबा जिले के एक छोर पर स्थित बांगो बांध के जलस्तर में 95 फीसदी भराव होने के कारण दर्री बांध का पानी भी खतरे के निशान तक पहुंच गया है। यही वजह है कि यहां के दो गेट खोलकर हजारों क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। दो गेट में से एक गेट से चार फीट और दूसरे गेट से पांच फीट पानी छोड़ा गया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -