spot_img

शंभू बॉर्डर पर हरियाणा DGP का बयान- पथराव में दो डीएसपी समेत 24 जवान घायल; 550 करोड़ का नुकसान

Must Read

acn18.com पंजाब-हरियाणा /न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की जवानों के साथ झड़प भी हुई। जिसमें कई घायल भी हुए। सड़कों पर प्रदर्शनकारियों के आंदोलन के चलते आम लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज आंदोलन का दूसरा दिन है। आज फिर जवान सीमाओं पर कड़े पहरों के साथ पूरी मुस्तैदी के साथ खड़े हैं। वहीं किसानों ने भी दिल्ली कूच करने की पूरी तैयारी कर ली है।

- Advertisement -

पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों के आंदोलन की वजह से सीमाओं पर अच्छा-खासा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पंजाब में ड्रोन द्वारा आंसू गैस छोड़ने पर पाबंदी लगा दी गई है। वहीं, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सीमाओं पर बैरिकेडिंग और सख्त कर दी गई है। किसानों और जवानों के बीच आज तनाव कम है। बीते दिन प्रदर्शन के दौरान दोनों ओर से झड़प हुई। इसमें कई पुलिसकर्मी और किसान घायल हुए। बता दें कि किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी और कई मांगों को स्वीकार कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए लें ये रूट

हरियाणा पुलिस ने किसान आंदोलन को देखते हुए ट्रैफिक रूट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए गंतव्य स्थान पहुंचे या फिर करनाल, पिपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दो सदका, बरवाला, पंचकूला के रास्ते होकर चंडीगढ़ पहुंचे।

आंदोलन के चलते ट्रक ड्राइवरों को हो रही खासी परेशानी

Farmers Protest: किसानों के विरोध-प्रदर्शन के चलते ट्रक ड्राइवरों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर एक ट्रक ड्राइवर जयवीर सिंह ने कहा कि मैं इटावा से आ रहा हूं और मुझे चंडीगढ़ जाना है, लेकिन मैं पिछले तीन दिनों से यहां फंसा हुआ हूं।

विरोध करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

किसानों के दिल्ली चलो विरोध पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में विरोध करना और आना व अपनी बात रखना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे नहीं लगता कि चीन की सीमा को उस तरह से मजबूत किया गया होगा जिस तरह से अब शहर को मजबूत किया गया है।

15 फरवरी को पंजाब की सात जगहों पर रेल चक्का जाम

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां व भाकियू डकौंदा मनजीत सिंह धनेर समूह ने 15 फरवरी को पंजाब के सात स्थानों पर चार घंटे रेल चक्का जाम करने का एलान किया है।

पथराव में दो डीएसपी समेत 24 पुलिसकर्मी घायल: डीजीपी शत्रुजीत कपूर

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर कहते हैं कि कल पथराव में दो डीएसपी, लगभग 24 पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ किसान भी घायल हुए। मैं सभी से कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील करता हूं।

केंद्र से बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं: सरवन सिंह पंढेर

 किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि केंद्र सरकार या तो हमारी मांग मान ले या फिर हमें लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन के लिए दिल्ली जाने दे। केंद्र से बातचीत के दरवाजे खुले हुए हैं।

पंजाब के क्षेत्र में ड्रोन से आंसू गैस पर प्रतिबंध

कल शाम एसएसपी पटियाला ने हरियाणा पुलिस से कहा कि वे पंजाब के क्षेत्र मे ड्रोन से आंसू गैस के गोले न छोड़ें। इसके बाद ड्रोन द्वारा आंसू गैस छोड़ने की गतिविधियां कम हो गईं।

वायुसेना अग्निवीर भर्ती हेतु निःशुल्क ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 फ़रवरी से

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

भारत के रतन टाटा: भारतीय उद्योग के महानायक और सेवा के प्रतीक,सादगी से महानता तक: रतन टाटा की अनमोल विरासत*

Acn18. Comरतन टाटा का देहावसान न केवल एक महान उद्योगपति की मृत्यु है, बल्कि भारतीय व्यवसायिक परंपरा और नैतिक...

More Articles Like This

- Advertisement -