
कोरबा . कोरबा जिले में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों का संगठन हरियर धरती सामाजिक सरोकार दिखाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कई वर्षों से वह आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की सहायता को लेकर आगे आ रहा है। ठंड के मौसम में संगठन की ओर से कटघोरा विकासखंड के गुडरुमुड़ा की कई बस्तियों में पहुंचकर लोगों को गर्म कपड़े और अन्य सामानों का वितरण किया गया। अच्छे कपड़े पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की भागीदारी से यह कार्य संभव हुआ।





