Home Astrology शिक्षक की हत्या के मामले के आरोपी की लटकी मिली लाश

शिक्षक की हत्या के मामले के आरोपी की लटकी मिली लाश

0
4

शिक्षक की हत्या के मामले के आरोपी की लटकी मिली लाश

 

दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी टीमन लाल मनहर का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है

 

सक्ती जिले में हुए दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज की हत्या के मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया है। हत्या के बाद से फरार चल रहा आरोपी टीमन लाल मनहर अब मृत पाया गया है। उसका शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

बताया जा रहा है कि 18 मार्च की शाम को आरोपी ने शिक्षक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था और तभी से पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इसी बीच आज अचानक आरोपी का शव उसके घर में मिलने की खबर सामने आई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एडिशनल एसपी और एसडीओपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए । पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अब इस मामले में हत्या के पीछे की पूरी साजिश और आरोपी के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

फिलहाल इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत पैदा कर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।