spot_img

खनिज विभाग द्वारा की गई छापामार कार्यवाही : अवैध परिवहन में संलिप्त 3 जेसीबी, 1 पोकलेन मशीन और 5 ट्रैक्टर जब्त

Must Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर  धर्मेश कुमार साहू के निर्देश व खनि अधिकारी  हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम द्वारा भटगांव क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर को जप्त कर सुपुर्दगी की कार्यवाही की गई। टीम द्वारा सरिया क्षेत्र में जांच के दौरान ग्राम पंचायत बोंदा के आश्रित ग्राम जोतपुर में उत्खनन करते पाये जाने पर मौके पर ही 03 जेसीबी, 01 पोकलेन मशीन सहित 02 ट्रैक्टर वाहन जप्त कर आगामी कार्यवाही तक के लिए सरपंच ग्राम पंचायत कटंगपाली के सुपुर्दगी में रखा गया है। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवम् ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। खनिज जांच टीम में दीपक पटेल, अनुराग नंद सहित पुलिस बल शामिल थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 सितंबर को करेंगे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर “उल्लास साक्षरता अभियान” का शुभारंभ

रायपुर, 07 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय...

More Articles Like This

- Advertisement -