कोरबा के पुराना बस स्टैंड स्थित अनंत इमैजिन सोसाइटी परिसर में सुरक्षा गार्ड से मारपीट का मामला अब और गंभीर हो गया है। मारपीट के बाद गार्ड के लापता होने की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत एक युवक ने गार्ड राम नारायण के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि गार्ड को पिटता देख आरोपी के बाकी साथी मौके से फरार हो गए।
घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जहां आरोपी युवक ने गार्ड की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि इसके बाद से ही गार्ड का कोई पता नहीं चल पाया है। गार्ड कहां है, किस हालत में है—इसको लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है।पुराना बस स्टैंड कोरबा स्थित अनंत इमैजिन सोसाइटी परिसर अंदर शराब पीने से मना करने पर सुरक्षा गार्ड से हुई जमकर मारपीट।




