Home Astrology अनुशासनहीनता पर गाज: करतला थाने का आरक्षक निलंबित, विधायक प्रतिनिधि से मारपीट...

अनुशासनहीनता पर गाज: करतला थाने का आरक्षक निलंबित, विधायक प्रतिनिधि से मारपीट का भी है मामला

0
33

अनुशासनहीनता पर गाज: करतला थाने का आरक्षक निलंबित, विधायक प्रतिनिधि से मारपीट का भी है मामला

 

​कोरबा। पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। थाना करतला में पदस्थ आरक्षक विकास कोसले (क्र. 528) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

0 ​क्या है मामला?

आरक्षक विकास कोसले को 31 दिसंबर को डाक वितरण के लिए कोरबा भेजा गया था। ड्यूटी खत्म होने के बाद 1 जनवरी को वह थाने वापस तो लौटा, लेकिन नियम विरुद्ध तरीके से पूरी रात बिना किसी सूचना के गायब रहा। वरिष्ठ अधिकारियों को रात्रि मुकाम की जानकारी न देना और स्वेच्छाचारिता को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी ने 4 जनवरी से निलंबन का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) रहेगा।

0 ​विवादों में आरक्षक और विधायक प्रतिनिधि

यह मामला केवल विभागीय लापरवाही तक सीमित नहीं है। आरक्षक विकास कोसले का रामपुर विधायक प्रतिनिधि जय किशन पटेल के साथ भी विवाद हुआ है। आरोप है कि 31 दिसंबर की रात जय किशन पटेल ने आरक्षक के भाई राजेंद्र जांगड़े के साथ मारपीट की। जब आरक्षक अपने भाई के साथ रजगामार चौकी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा, तो वहां चौकी के भीतर ही विधायक प्रतिनिधि ने आरक्षक के साथ भी मारपीट कर दी।

​इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की है। विधायक प्रतिनिधि जय किशन पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, विभागीय नियमों के उल्लंघन पर आरक्षक को अब निलंबन की मार झेलनी पड़ रही है। इस कार्रवाई ने विभाग में स्पष्ट संदेश दिया है कि वर्दीधारी हों या रसूखदार, कानून और अनुशासन सबके लिए समान है।