
कोरबा में हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा और चैत्र नवरात्र का शुभारंभ इस बार भव्यता और आस्था के संगम के रूप में देखने को मिला। हिंदू क्रांतिसेना द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से सजी आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगह-जगह भव्य स्वागत, फूलों की वर्षा और रेड कारपेट के प्रबंध ने इस आयोजन ने ऐतिहासिक रूप ले लिया। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए हजारों की संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी चौराहे तक लगाई गई।




