spot_img

राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

Must Read

रायपुर 31 अगस्त 2024// राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।
राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय के प्रकल्प ज्ञानपथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण भी किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाये।
इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ए.डी. एन वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

भू स्थापितों द्वारा किए गए आंदोलन से उत्पादन हुआ प्रभावित एसईसीएल प्रबंधन का दावा, अन्य दिन से अधिक किया गया कोल डिस्पैच

भूविस्थापितों के गुस्से का मुजाहिरा एसईसीएल प्रबंधन ने देख लिया बावजूद इसके अभी भी प्रबंधन जिस तरह के बयान...

More Articles Like This

- Advertisement -