Home छत्तीसगढ़ भगवान श्री अग्रसेन की जयंती समारोह में शामिल हुए राज्यपाल डेका

भगवान श्री अग्रसेन की जयंती समारोह में शामिल हुए राज्यपाल डेका

0
68

रायपुर। समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने से देश का उत्थान होगा। हमारा देश 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तभी बन सकता है जब समाज के अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्य धारा में शामिल हो। यह विचार राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भगवान श्री अग्रसेन जयंती समारोह में व्यक्त किये। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित भगवान श्री अग्रसेन की 5148 वीं जयंती समारोह में राज्यपाल श्री डेका बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज के समय में, जब समाज में आर्थिक असमानता और सामाजिक विभाजन की चुनौतियाँ सामने हैं, श्री भगवान अग्रसेन के आदर्श हमारे लिए एक मार्गदर्शक हो सकते है। उनका जीवन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समर्पण, समानता और सेवा का संदेश देता है।

उनकी नीतियों में ‘एक ईंट और एक रुपया‘ का सिद्धांत स्पष्ट रूप से समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने यह सिद्ध किया कि समाज का उत्थान तब ही संभव है, जब समाज का हर व्यक्ति समृद्ध हो।