acn18.com नई दिल्ली/ राष्ट्रीय कुश्ती संघ को सरकार ने निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पूर्व ही संजय सिंह को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया था अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक और अन्य पहलवानों ने इसका जमकर विरोध किया और कुछ लोगों ने तो अपने मैडल तक वापस कर दिए। इन पहलवानों का कथन था कि वर्तमान वर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खास आदमी है इसलिए बृजभूषण की जगह संजय सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने से व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं आने वाला। पहलवानों व खाप पंचायत के विरोध को देखते हुए पूरी निर्वाचित टीम को सस्पेंड कर दिया गया



