Home KORBA औद्योगिक जिले में भी तैयार हो रहा है अच्छी किस्म का काजू....

औद्योगिक जिले में भी तैयार हो रहा है अच्छी किस्म का काजू. महामाया समूह को बेहतर सफलता मिली अपने प्रयास में

0
57

vlcsnap 2025 11 26 17h08m37s564

कोरबा . स्टार्टअप और आत्मनिर्भरता के साथ कदमताल करते हुए कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने लिए खुद का रास्ता चुन लिया है। जामपानी गांव में महामाया समूह के द्वारा काजू प्रोसेसिंग यूनिट इसका उदाहरण बनी हुई है लोग इससे जुड़कर अच्छा फायदा ले रहे हैं।

vlcsnap 2025 11 26 17h08m44s250

छोटे से गांव जाम पानी में कुछ वर्ष पहले ही काजू प्रोसेसिंग यूनिट की शुरुआत की गई । यहां अब बड़ी मशीन लगाई गई है, जहां पर काजू की प्रोसेसिंग करने के साथ उसे फल निकालने का काम इस तरीके से होता है।इस यूनिट में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि महामाया महिला समूह के द्वारा जिम्मेदारी निभाई जा रही है। वर्तमान में प्रतिदिन 2 से 3 क्विंटल काजू की प्रोसेसिंग की जा रही है। तीन ग्रेड में तैयार होने वाले काजू के लिए हमें अधिकतम मूल्य ₹1100 एक किलो के लिए प्राप्त हो रहा है।

vlcsnap 2025 11 26 17h08m54s519

इस यूनिट के हेड दिनेश तिवारी ने बताया कि लक्ष्य तो 6 क्विंटल प्रतिदिन प्रोसेसिंग करने का है लेकिन इसकी आधी मात्रा ही हम यहां पर कर पा रहे हैं।

vlcsnap 2025 11 26 17h09m49s684

कोरबा जिले में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का यह शुरुआती स्तर है। जिले में टमाटर से लेकर दूसरे उत्पाद भी व्यापक पैमाने पर प्राप्त हो रहे हैं। अगर इन पर आधारित फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना जिले में हो जाती है तो लोगों को अपनी फसल की अच्छी कीमत मिल सकेगी और उन्हें आसपास के बाजार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।