acn18.com कोरबा / चैत्र नवरात्र पर कोरबा जिले के मड़वारानी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे है। यहां पहाड़ी मंदिर में 2085 और नीचे के मंदिर में 431 भक्तों के मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं। मंदिर में देवी दर्शन के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज हो रही है।




