Home KORBA नवरात्र पर सर्वमंगला मंदिर में हुआ कन्या पूजन.भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया...

नवरात्र पर सर्वमंगला मंदिर में हुआ कन्या पूजन.भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया भक्तों ने

0
91

acn18.com कोरबा / चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन कोरबा के देवी मंदिरों में काफी भीड़ रही। रामनवमी को यहां पूजन अर्चन के साथ कन्याओं को भोज कराया गया। भंडारा में श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

vlcsnap 2024 04 17 19h03m51s589

नवरात्र पर्व की नवमी तिथि को कोरबा नगर के सर्वमङ्गला मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। उन्हें पूजा के लिए कतार में लगना पड़ा। उन्होंने बताया कि देवी पर अटूट आस्था है। वे लंबे समय से यहां आते रहे हैं। रामनवमी को मंदिर में समिति और सामाजिक जनों के सहयोग से कन्या भोज और भंडारा कराया गया। प्रबंधक ने बताया कि इस बार पर्व में काफी भक्त आये। उनके लिए बेहतर व्यवस्था की गई।

कोरबा के अन्य मंदिरों में भी नवरात्र पर आयोजन हुए जिनमे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।