रायपुर एक तरफ जहां देश भर में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले ने सबकों झंकझोर कर रख दिया था। वहीं देश के अलग-अलग शहरों और इलाकों से भी लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले कुछ दिनों में दुष्कर्म और समूहि दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई है। इन घटनाओं के बाद लोगों में आक्रोश है। लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं के बीच राजधानी रायपुर से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया है।




