spot_img

खुशियों की सौगात : पुत्र के मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे परिजन, पुलिस ने 5 साल बाद परिवार से मिलाया….

Must Read

acn18.com जगदलपुर। जिले में लापता हए युवक को पुलिस ने ढूंढ लिया है। प्रार्थी लाल वर्मा पिता समयलाल वर्मा 49 वर्ष निवासी वर्गीस काॅलोनी जगदलपुर का रहने वाला है जो अपने भतीजे अंकित कुशवाहा उम्र 14 वर्ष को मध्यप्रदेश से अपने घर लाकर पढ़ाई करवा रहा था। प्रार्थी सपरिवार उज्जैन मंदिर 05.07.2017 को महाकाल दर्शन के लिये गये थे। उस दौरान अंकित कुशवाहा घर पर अकेला था। जब सभी मंदिर से दर्शनकर 27.07.2017 को वापस आये, तो अंकित कुशवाहा घर पर नहीं था। उसे काफी खोजबीन करने उपरांत नहीं मिलने पर 03.08.2017 थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज करने पर अपराध क्रमांक 238/2017 धारा 363 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

- Advertisement -

बता दें कि इस दौरान विवेचना के गुम इंसान अंकित कुशवाहा के मोबाईल नम्बर, बैंक स्टेटमेंट के आधार पर पतासाजी करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस द्वारा अंकित के आधार कार्ड से लिंक बैंक खातों की जानकारी लिये जाने पर कोटक महिन्द्रा बैंक में खाता खुलने की जानकारी प्राप्त हुआ। इसकी जानकारी होते ही कोटक महिन्द्रा बैंक से जानकारी प्राप्तकर और आधार कार्ड अपडेट होने की सूचना मिलने पर अंकित के वर्तमान मोबाईल नम्बर की जानकारी प्राप्त किया। और सायबर सेल से तकनीकी सहायता प्राप्त कर अंकित कुशवाहा के एक्जेक्ट लोकेशन की जानकारी होने पर पता चला कि अंकित बादशाह नाम के व्यक्ति के पास कैटरिंग का काम करता है। पाण्डेसरा पुलिस (गुजरात) की सहायता प्राप्त कर सूरत गुजरात से लेकर बोधघाट लाकर पूछताछ कर प्रकरण के प्रार्थी श्रीलाल वर्मा को उनका पुत्र अंकित कुशवाहा को सुपुर्द किया गया।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -