मालगाड़ी के साथ गेवरा रोड मेमू ट्रेन की टक्कर, 6 से ज्यादा की मौत
बिलासपुर रेल मंडल के गतौरा स्टेशन के पास हुआ एक्सीडेंट

साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत गतौरा स्टेशन के पास हुए हादसे में 6 से अधिक लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त मेमू ट्रेन मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। यात्रियों से खचाखच भरी मेमू ट्रेन ने गंतव्य की राह पकड़ी लेकिन बिलासपुर पहुंचने से 5 किलोमीटर पहले ही मालगाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। अब तक की तस्वीर आई है उसमें मेमू ट्रेन के सामने के डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़े नजर आ रहे हैं। इस हादसे के दौरान काफी तेज आवाज को दूर तक सुना गया। जबकि मेमू ट्रेन में सवारी कर रहे लोगों में अपराध तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। खबर के अनुसार इस हादसे में मृतक और घायलों के बारे में वास्तविक संख्या का खुलासा रेलवे की ओर से अब तक नहीं किया गया है। रेल प्रशासन ने बताया कि मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है जो स्थिति पर नजर रखे हैं और प्रभावितों को बाहर निकलने में लगी है।
वही रेल प्रशासन के द्वारा यात्रियों के परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जो इस प्रकार से हैं




