अचानक फटा एयर कंडीशनर का गैस सिलेंडर, एक की मौत, दूसरा जख्मी

0
37

acn18.com कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में एयर कंडीशनर का गैस सिलेंडर एकाएक फटने की घटना हुई है। इसमें मैकेनिक संजय पटेल निवासी वैशाली नगर की मौत हो गई जबकि साथी कौशिक शेट्टी घायल हो गया। जानकारी मिली है कि यह दोनों एयर कंडीशनर का सामान खरीदने के बाद गंतव्य को जा रहे थे। रास्ते में एक जगह यह चश्मा खरीदने के लिए रुके। इस दौरान एकाएक गैस सिलेंडर का फटना हुआ। घटना में जख्मी हुए शेट्टी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

acn silender 1

मृतक

vlcsnap 2024 04 03 17h54m36s174

घायल