spot_img

स्कूटी की डिक्की से ₹24,000 का गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

Must Read

Acn18.comबालोद/ बालोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्कूटी की डिक्की में गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग ₹24,000 मूल्य का गांजा बरामद किया गया है।

- Advertisement -


मिली जानकारी के अनुसार, बालोद थाना क्षेत्र के रेलवे पाररास के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी सवार युवक को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, युवक गांजे को बालोद से डौंडीलोहारा ले जा रहा था।

पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक यह गांजा कहां से लाया था और इसे कहां पहुंचाने वाला था। इस गिरफ्तारी को बालोद पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

गंदगी की खबर मिलते ही महापौर उतरी सड़क पर,  निगम अधिकारियों को मिली फटकार

Acn18.com/ कोरबा के हृदय स्थल कोसाबाडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो जाने की खबर जैसे ही महापौर श्रीमती...

More Articles Like This

- Advertisement -