spot_img

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ा, 8 गाड़ियां बहीं:दिल्ली में एक दिन में 4 महीने जितनी बारिश, 8 लोगों की मौत

Must Read

ACN18.COM नई दिल्ली/ देशभर में कुछ राज्यों को छोड़कर मानसून लगभग पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ने से 8 कारें बह गईं।

- Advertisement -

उधर, दिल्ली में 28 जून को 24 घंटों में 9 इंच बारिश हुई, जो जून 1936 में एक दिन में 9.27 इंच बारिश के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है। इससे न केवल जून बल्कि मार्च से अब तक, यानी 4 महीने का कोटा पूरा हो गया।

दिल्ली में बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। कल 5 लोगों की जान गई थी। शुक्रवार रात एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के गड्ढे में 3 मजदूर गिर गए थे। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भरा था। आज सुबह तीनों मजदूरों के शव निकाले गए।

IMD ने शनिवार (29 जून) को 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक शामिल हैं।

IMD बोला- दिल्ली के लिए हमारा वेदर फोरकास्ट मॉडल फेल हुआ
दिल्ली में गुरुवार-शुक्रवार रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण सड़कों पर 4-5 फीट तक पानी भर गया। इसके बाद IMD ने कहा कि हमारा वेदर मॉडल दिल्ली की बारिश के बारे में पूर्वानुमान लगाने में विफल हो गया।

26 जून को IMD ने 29 और 30 जून को दिल्ली में बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई थी, लेकिन शुक्रवार (28 जून) सुबह की मूसलाधार बारिश की किसी को उम्मीद नहीं थी। 28 जून के लिए सिर्फ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान के साथ तेज हवाओं की भविष्यवाणी की थी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार और UP तक मानसून की पूर्वी शाखा के कारण अधिक वर्षा नहीं हो रही थी। मानसून धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन मध्य प्रदेश की ओर से अचानक एक धारा आ गई। किसी को इतनी अधिक नमी की उम्मीद नहीं थी। मॉडल इसे पकड़ नहीं पाया।

दिल्ली के अलावा मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, UP और राजस्थान के बचे हुए हिस्सों को भी कवर कर लिया। IMD का अनुमान है कि मानसून दो दिन में देश के बाकी हिस्सों में पहुंच जाएगा। ऐसा हुआ तो यह तय तारीख से एक हफ्ते पहले ही पूरे देश को कवर कर लेगा।

हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और मंडी में 29-30 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी दो दिन भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

दिल्ली-NCR में बारिश के बाद की तस्वीरें…

एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर सुबह 5 बजे कई गाड़ियां लाइन में लगी थीं, तभी एक पिलर गिर गया और उसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर सुबह 5 बजे कई गाड़ियां लाइन में लगी थीं, तभी एक पिलर गिर गया और उसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरने के चलते जाम लग गया। तस्वीर साउथ एक्सटेंशन की है।

बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरने के चलते जाम लग गया। तस्वीर साउथ एक्सटेंशन की है।

दिल्ली के आजाद मार्केट अंडरपास में पानी भरने के कारण एक बस फंस गई। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन टीम के मेंबर्स ने बस को खींचकर बाहर निकाला।

दिल्ली के आजाद मार्केट अंडरपास में पानी भरने के कारण एक बस फंस गई। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन टीम के मेंबर्स ने बस को खींचकर बाहर निकाला।

दिल्ली जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर भी पानी भर गया।

दिल्ली जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर भी पानी भर गया।

दिल्ली के वसंत विहार में एक साइट पर काम कर रहे तीन मजदूर पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। NDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

दिल्ली के वसंत विहार में एक साइट पर काम कर रहे तीन मजदूर पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। NDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

मानसून कहां-कहां पहुंचा
दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। 6 जून को मानसून ने महाराष्ट्र में एंट्री ली और 11 जून को गुजरात में दाखिल हुआ।

मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। हालांकि, इसके बाद मानसून रुका रहा। 21 जून को मानसून डिंडौरी के रास्ते मध्य प्रदेश पहुंचा और 23 जून को गुजरात में आगे बढ़ा।

25 जून को मानसून ने राजस्थान में एंट्री ली और मध्य प्रदेश के आधे के ज्यादा क्षेत्र को कवर कर लिया। 25 जून की ही रात मानूसन ललितपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुआ। 26 जून को मानसून MP और UP में आगे बढ़ा। 27 जून को मानसून उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तरी पंजाब में दाखिल हुआ।

28 जून को मानसून ने दिल्ली और हरियाणा में एंट्री ली। 3 जुलाई तक मानसून के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान पूरी तरह कवर कर लेने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

10 साल में छठी बार जून में बारिश सामान्य से कम
मानसून के पहले महीने में न केवल बारिश घट रही है, बल्कि गर्मी के दिन भी बढ़ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, जून खत्म होने में 2 दिन बचे हैं और देश में अब तक सामान्य से 14% कम बारिश हुई है। ऐसा लगातार तीसरे साल हो रहा है। 10 साल में 6 बार जून में बारिश सामान्य से कम, एक बार सामान्य और तीन बार सामान्य से ज्यादा हुई है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम. राजीवन का कहना है कि जून में मानसून 20 दिन तक पश्चिम बंगाल और दो हफ्ते तक गुजरात-महाराष्ट्र में अटका रहा। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट के मुताबिक 1988 से 2018 के दौरान 62% जिलों में जून में कम बारिश हुई।

मौसम की तस्वीरें…

हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की वजह से कई वाहन बह गए।

हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की वजह से कई वाहन बह गए।

शिमला के कई इलाकों में बारिश के चलते भूस्खलन हुआ। मलबे में कई गाड़ियां दब गईं।

शिमला के कई इलाकों में बारिश के चलते भूस्खलन हुआ। मलबे में कई गाड़ियां दब गईं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानसूनी बारिश जारी है। यहां सड़क किनारे वेंडर से छाते खरीदते लोग।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मानसूनी बारिश जारी है। यहां सड़क किनारे वेंडर से छाते खरीदते लोग।

शुक्रवार को हिमाचल में मानसून पहुंचा। शिमला में बारिश में घूमते लोग।

शुक्रवार को हिमाचल में मानसून पहुंचा। शिमला में बारिश में घूमते लोग।

गुजरात के सूरत में बारिश हुई, जिसके बाद लोग छतरियां लेकर निकले।

गुजरात के सूरत में बारिश हुई, जिसके बाद लोग छतरियां लेकर निकले।

राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर हाईवे पर भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया। शुक्रवार सुबह स्कॉर्पियो सहित कई गाड़ियां इसमें फंस गईं।

राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर हाईवे पर भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया। शुक्रवार सुबह स्कॉर्पियो सहित कई गाड़ियां इसमें फंस गईं।

केरल के कोच्चि में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में निकला इंद्रधनुष।

केरल के कोच्चि में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में निकला इंद्रधनुष।

पंजाब के लुधियाना में बारिश के बाद जलभराव के बीच स्कूटी लेकर निकलते लोग।

पंजाब के लुधियाना में बारिश के बाद जलभराव के बीच स्कूटी लेकर निकलते लोग।

बिहार के बगहा में गंडक का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

बिहार के बगहा में गंडक का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तर पश्चिमी भारत यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में शनिवार से तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है।
  • मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार के अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ गरज के साथ तूफान (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं) की संभावना है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्य के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त

योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग रायपुर, 01 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के...

More Articles Like This

- Advertisement -