spot_img

इनामी महिला नक्सली समेत 4 नक्सली गिरफ्तार

Must Read

Acn18.com बीजापुर । सुरक्षाबलों ने 5 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत समेत 4 नक्सलीयों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर हत्या, आईईडी ब्लास्ट, रोड काटना, पाम्पलेट लगाना, लेवी वसूली करने जैसे कई गंभीर आरोप है।बीजापुर समेत सभी नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

- Advertisement -

इसी कड़ी में शनिवार को डीआरजी बीजापुर, थाना भैरमगढ़-मिरतुर और सीएएफ की 15वीं वाहिनी की संयुक्त टीम केशकुतुल और जप्पेमरका के पहाड़ी जंगलों में सर्चिंग पर निकली थी।इसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध जंगल में छिपते और भागते नजर आए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 5 लाख की इनामी महिला नक्सली सहित 4 नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन नक्सलियों के पास से विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पाम्पलेट और बैनर बरामद किया है।

जानकरी के मुताबिक सभी नक्सली काफी समय से सक्रिय थे। इन सभी के खिलाफ थाना भैरमगढ़ और मिरतुर में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर देश में काले कानून को लागू किया: हितानंद अग्रवाल

भाजपा जीपीएम के द्वारा आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या के विरोध में काला दिवस के रूप में मनाया गौरेला: तत्कालीन...

More Articles Like This

- Advertisement -