Acn18.com/कोरबा के बाल संप्रेषण गृह से चार अपचारी बालक फरार हो गए यह खबर मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. निजी भवन में संचालित संप्रेषण गृह से फरार चार में से एक बालक को बालको से गिरफ्तार कर लिया गया. वही तीन बालक अभी भी पकड़ से बाहर है. बताया जाता है कि एक नगर सैनिक जगदीश राजपूत संप्रेषण गृह में ड्यूटी थी वह मेन गेट खोल कर बैठा था मौका देख कर चारों अपचारी बालक वहां से भाग निकले. फरार होने वाले अपचारी बालकों में से दो बालक जांजगीर के तो दो कोरबा जिले के है . फरार तीनों अपचारी बालकों को पकड़ने की कोशिश पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है



