महतारी वंदन योजना के समाप्त हुए फाॅर्म ,महिलाओं में देखी जा रही निराशा ,सरकार को हो सकती है परेशानी

0
52

vlcsnap 2024 02 08 11h38m12s438

acn18.com कोरबा/ महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए कोरबा जिले की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं की भीड़ अधिक उमड़ने के कारण फाॅर्म समाप्त हो गए हैं ऐसे में निर्धारित अवधी तक सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा इसकी उम्मीद काफी कम है। हमने गुरुवार की सुबह डिंगापुर क्षेत्र का दौरा जहां फाॅर्म नहीं मिलने के कारण महिलाएं काफी परेशान नजर आई।

vlcsnap 2024 02 08 11h38m28s307

प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर तरफ सिर्फ इसी योजना की बात हो रही है और इसका लाभ लेने के लिए महिलाएं काफी आतुर नजर आ रही है। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण कई महिलाओं को इस योजना से वंचित होना पड़ रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं,क्योंकि कई स्थानों पर महतारी वंदन योजना के फाॅर्म पूरी तरह से समाप्त हो गए है। पिछले दो दिनों से महिलाओं को फाॅर्म नहीं मिल रहे हैं जिससे उनके बेचैनी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को हम डिंगापुर क्षेत्र पहुंचे जहां महिलाएं फाॅर्म नहीं मिलने से काफी नीराश नजर आई।

vlcsnap 2024 02 08 11h37m41s072

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए 20 फरवरी तक आवेदन जमा करने की तिथी का निर्धारण किया गया है। ऐसे में जब फाॅर्म का ही टोटा बना हुआ है,तो योजना सौ फीसदी कैसे सफल हो पाएगी यह एक बड़ा सवाल है।

vlcsnap 2024 02 08 11h37m52s794

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी की पहल पर रायगढ़ नगर निगम के विकास कार्य हेतु 10.61 करोड़ रूपए के कार्य स्वीकृत