पूर्व CM भूपेश बघेल ने राजनांदगांव से भरा पर्चा, EVM की विश्‍वनीयता पर फिर उठाए सवाल, बोले- VVPAT की गिनती हो

0
40

acn18.com रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्‍यमंत्री बघेल ने एक बार फिर इवीएम पर सवाल उठाए।

पूर्व सीएम बघेल ने कहा, अभी सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस दिया है। वे बुहत महत्वपूर्ण है। यदि इसमें कुछ फैसला आता है तो बड़ी बात होगी। VVPAT मतदाता के हाथ में आए और वे खुद डब्बे में डाले और उसकी गिनती हो, ये सभी चाहते हैं। राहुल गांधी ने भी रामलीला मैदान में मैच फिक्सिंग की बात कही। संदेह सभी के मन में है।

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भूपेश बघेल नामांकन रैली के बाद सभा लेंगे। नामांकन दाखिले की तैयारी को लेकर राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि शहर के स्टेट स्कूल मैदान में नामांकन दाखिले के बाद सभा का आयोजन किया जाएगा। यहां से रैली निकालकर मां शीतला मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी।

नामांकन रैली में शामिल होने चरण दास महंत सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राजनांदगांव पहुंचे हुए हैं। इधर, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र क़े कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू नामांकन दाखिल करेंगे, वहीं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी वीरेश ठाकुर तीन अप्रैल को सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।