spot_img

रतनपुर पहुंचे एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ,मां महामाया का लिया आशीर्वाद , भैरव बाबा मंदिर के भी किए दर्शन

Must Read

acn18.com रतनपुर/मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेत्री उमा भारती अपने अल्प प्रवास के दौरान धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंची। यहां उन्होंने मां महामाया और भैरव बाबा मंदिर का दर्शन किया और देश के खुशहाली की कामना की।

- Advertisement -

उमा भारती सड़क मार्ग के जरिए अमरकंटक से सीधे रतनपुर पहुंची थीं। पहले सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में उन्होंने विधि विधान से पूजा कर माता के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। उमा भारती इसके बाद भैरव बाबा मंदिर भी पहुंची। मंदिर भ्रमण के साथ उन्होंने देश के खुशहाली की कामना की। उमा भारती ने इस दौरान मीडिया से सीधे चर्चा नहीं की, लेकिन उन्होंने मिडिया के सवाल पर अपने शराबबंदी के अभियान को आगे भी जारी रखने और इसकी लड़ाई लड़ने की बात कही। मंदिर दर्शन के बाद उमा भारती वापस अमरकंटक के लिए रवाना हो गई। गौरतलब है कि, उमा भारती अज्ञातवास पर बीते कुछ समय से अमरकंटक क्षेत्र में है। जहां से मां महामाया के दर्शन के लिए बुधवार को वो धार्मिक नगरी रतनपुर पहुंची थी इस मौके नगर के जनप्रतिनिधि सुरक्षा व्यवस्था में कोटा एसडीओपी आशीष अरोरा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

लैब टेक्निशियन की लापरवाही से महिला की मौत का मामला, अब तक पूरी नहीं हो सकी जांच, बीएमओ की भूमिका सवालों के घेरे में

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -