Home Astrology मीडिया जगत को ललकारा पूर्व मुख्यमंत्री ने ,सांप सूंघ गया है...

मीडिया जगत को ललकारा पूर्व मुख्यमंत्री ने ,सांप सूंघ गया है क्या मीडिया को कहा भूपेश बघेल ने

0
14

मीडिया जगत को ललकारा पूर्व मुख्यमंत्री ने

सांप सूंघ गया है क्या मीडिया को कहा भूपेश बघेल ने

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर हो रहे खुलासों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मीडिया पर भी प्रहार शुरू कर दिया। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा में भूपेश बघेल ने कहा कि दुर्ग में जी भाजपा नेता ने अफीम की खेती करवाई है उसके किस किस से संबंध है इसको मीडिया उजागर क्यों नहीं करता।

छत्तीसगढ़ प्रांत में तीन अलग-अलग स्थान पर अफीम की खेती का पर्दाफाश होने के बाद विपक्ष सत्ता पक्ष पर हावी हो गया है। इस मामले में सत्ता पक्ष पर सवाल उठाते उठाते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया पर भी बिफर पड़े उन्होंने कहा कि मेरे मामले में तो रिश्तेदारी खोजी जाती है लेकिन इस मामले में मीडिया क्यों नहीं बता रहा है की अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति से कि भाजपा नेता के कैसे संबंध है

पूर्व मुख्यमंत्री का इतना कह देने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने यह भी कह दिया कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब भी आप लोग हर मामले में मेरे रिश्तेदार खोजते थे।अब क्या हो गया है आप लोगों को .क्या सांप सूंघ गया है  अफीम की खेती को लेकर भूपेश बघेल ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा है कि भाजपा को सरकार में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए बताया कि धन प्रति एकड़ 65000 में बिकता है तो वही अपील डेढ़ करोड़ रुपए में। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा है नरेंद्र मोदी और विष्णु देव साय ने नया स्टार्टअप शुरू किया है