कोरबा के हृदय स्थल कोसाबाडी चौक के पास पिछले तीन दिन से सड़क पर पानी भरा है जो यहां के व्यवसायियों और रह वासियों के लिए अत्यंत कष्टदायक है। नगर निगम के पहले सभापति राम नारायण सोनी के नेतृत्व में कुछ लोग पानी में खाट बिछाकर उस पर बैठ गए। विरोध के नए तरीके की जानकारी मिलने पर नगर निगम के अधिकारी सक्रिय हुए और उन्होंने पानी निकासी का प्रयास शुरू कर दिया.




