Home KORBA यूपा के बेहतर क्रियान्यवन को लेकर जिला व शहरी क्रियान्वयन समिती का...

यूपा के बेहतर क्रियान्यवन को लेकर जिला व शहरी क्रियान्वयन समिती का गठन,कलेक्टर व निगम आयुक्त बनाए गए अध्यक्ष

0
160

Acn18.com/प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के बाद जिला स्तरीय क्रियान्वयन व स्वीकृति समिति का गठन कर लिया गया है जिसके अध्यक्ष कोरबा कलेक्टर संजीव झा होंगे इसके साथ ही सदस्य के रूप में जिला पंचायत सीईओ, अधीक्षण अभियंता नगर पालिक निगम कोरबा,लीड बैंक मैनेजर किरण लुगुन,जिला चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष रामसेवक अग्रवाल,परंपरा महिला गृह उद्योग स्व सहायता समूह से हेमा साहू,ग्रामोद्योग विभाग के जिला प्रबंधक होंगे सचिव के रुप में नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय, सदस्य सचिव के रूप में नगर पालिका परिषद दीपका व कटघोरा सहित नगर पंचायत पाली और छूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। वहीं शहर स्तरीय क्रियान्वय समिति का भी गठन कर दिया गया है जिसके अध्यक्ष नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय होंगे जबकि सदस्य के रूप में शहरी आजीविका मिशन के मिशन मैनेजर प्रोजेक्ट, इंप्लीमेंटेशन यूनिट के जिला समन्वयक, लीड बैंक मैनेजर किरण लुगुन, जीवन रेखा फाउंडेशन,गैर सरकारी संस्था के प्रतीक पाठक,जिला चेंबर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रामसेवक अग्रवाल, परंपरा महिला गृह उद्योग स्व सहायता समूह से हेमा साहू वहीं सदस्य सचिव के रूप में नगर निगम के अधीक्षण अभियंता की नियुक्ति की गई है।