spot_img

कोरबा पहुंचे वनमंत्री केदार कश्यप,जिले में स्नैक पार्क बनाने की घोषणा की..देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा/ लोकसभा चुनाव के तहत कोरबा में बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप कोरबा पहुंचे। कोरबा जैसे हाई प्रोफाईल सीट को जीतने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। मंत्री केदार कश्यप का हेलीकॉप्टर जैसे ही एसईसीएल के हेलीपेड पर उतरा वैसे ही भाजपाईयों में उत्साह का संचार हो गया। सभी ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। इस मौके पर कोरबा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय भी मौके पर मौजूद रही। मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कहा,कि प्रदेश की सभी 11 सीटें भाजपा जीतेगी। पिछली बार कोरबा और बस्तर की सीट भाजपा हार गई थी,लेकिन इस बार उन दो सीटों को भी जीत लिया जाएगा। कोरबा में किंग कोबरा की पर्याप्त मौजूदगी को देखते हुए वनमंत्री ने यहां स्नैक पार्क बनाने की घोषणा की है।

- Advertisement -


377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तहत छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील और सुदूर...

More Articles Like This

- Advertisement -