spot_img

उत्तरकाशी सुरंग से मजदूरों के रेस्क्यू पर विदेशी मीडिया ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

Must Read

acn18.com लंदन, प्रेट्र। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के अभियान पर देश के साथ ही दुनियाभर की मीडिया की नजर थी। विदेशी मीडिया ने इसे मशीनरी पर मानव श्रम की जीत बताया है। गार्जियन न्यूजपेपर ने लिखा है कि अंत में यह मशीनरी पर मानव श्रम की विजय है, क्योंकि रैट होल माइनिंग विशेषज्ञ ने 12 मीटर की खुदाई मैनुअल तरीके से पूरी की और सफल रहे।

- Advertisement -

वहीं बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सुरंग के बाहर पहले श्रमिक के निकलने की सूचना पहुंचने पर जश्न सा माहौल था। कई परेशानियों के बाद आखिर उन्हें निकालने में सफलता मिली। वहीं द टेलीग्राफ ने लिखा सेना के इंजीनियर और माइनिंग करने वालों ने मलबे के ढेर के बीच से रैट होल बनाने में सफलता हासिल की।

मैनुअल ड्रिलिंग से ही मिली सफलता

न्यूयार्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फंसे हुए श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए शुरुआती प्रयास अतिरिक्त मलबा गिरने से प्रभावित हुआ। अमेरिकी ऑगर मशीन के 20 मीटर से कम ड्रिलिंग के दौरान ही टूट जाने से कार्य अव्यवस्थित हो गया। अंत में मैनुअल ड्रिलिंग से ही सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने अद्भुत उपलब्धि बताया

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने बचाव अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए भारतीय अधिकारियों की प्रशंसा की है। उन्होंने इसे अद्भुत उपलब्धि बताया है। उन्होंने अभियान में ऑस्ट्रेलिया के सुरंग बनाने के विशेषज्ञ अर्नाल्ड डिक्स की भूमिका की भी सराहना की।

ब्रिटेन ने भी की मानव श्रम की तारीफ

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी इसे भारत में अबतक के वीरतापूर्ण बचाव कार्यों में से एक बताया। विदेशी मीडिया ने इस रेस्क्यू ऑपेरशन को मशीनरी के ऊपर मानव श्रम की जीत बताया है।

तेलंगाना में सुबह 9 बजे तक हुआ 8.52 प्रतिशत मतदान, एंदोलों में पड़े सबसे ज्यादा वोट

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -